Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार

Shiv Sena Sahakar Panel Big Win: ठाणे-पालघर जिला सहकारी बैंक चुनाव में शिवसेना समर्थित सहकार पैनल ने 21 में से 16 सीटें जीतकर बीजेपी समर्थित परिवर्तन पैनल को करारी शिकस्त दी।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 28, 2026 | 08:58 PM

शिवसेना समर्थित सहकार पैनल की जीत (सोर्सः डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

District Bank Election Shiv Sena Sahakar Panel Big Win: ठाणे-पालघर जिला सहकारी बैंक के संचालक चुनाव में शिवसेना समर्थित सहकार पैनल ने बीजेपी समर्थित परिवर्तन पैनल को करारा झटका देते हुए बड़ी विजय हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 12 हजार करोड़ रुपए की डिपॉजिट वाली राज्य की दूसरी सबसे बड़ी सहकारी बैंक पर कब्जे के लिए राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ था।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण एवं पूर्व सांसद कपिल पाटिल के खुल कर मैदान में उतरने के बाद शिवसेना के प्रमुख नेता डीसीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने भी बहुजन विकास आघाड़ी और अन्य दलों के साथ मिलकर रणनीति बनाई।

सहकार पैनल के 16 सदस्य

21 संचालक सदस्यों वाली इस सहकारी बैंक के 10 सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। 11 सदस्यों के लिए शनिवार को वोटिंग हुई थी। रविवार को हुई मतगणना के बाद सहकार पैनल के 8 सदस्य चुने गए। इस तरह 21 में से 16 सदस्य सहकार पैनल के और मात्र 5 सदस्य परिवर्तन पैनल के चुने गए। शिवसेना के साथ बहुजन विकास आघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर,क्षितिज ठाकुर, विधायक किसन कथोरे और एनसीपी के सांसद बाल्या मामा भी आ गए।

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त

मूसलाधार बारिश से पातुर के तांदली बु. का कोल्हापुरी बांध टूटा, किसानों पर सिंचाई संकट

अमरावती में एक वर्ष में 383 बच्चों और 26 माताओं की मौत, बाल अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

अमरावती में नाबालिग छात्रा का पीछा कर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज

सहकार पैनल की जोरदार जीत के बाद सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महिलाओं, युवाओं एवं किसानों के कल्याण के लिए जिला सहकारी बैंक कार्य करती रही है। इसे आगे 24 हजार करोड़ की बैंक बनाने का काम सभी संचालक मिल कर करेंगे। डॉ श्रीकांत शिंदे ने सभी विजयी संचालकों के अभिनंदन किया।

उन्होंने निलेश सांबरे का भी अभिनंदन किया जो निर्दलीय के रूप में संचालक चुने गए। इस अवसर पर बावीआ के नेता क्षितिज ठाकुर भी उपस्थित थे। ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों ने इस चुनाव का जानबूझकर राजनीतिकरण किया,जबकि आज तक बैंक के संचालन चुनाव में इस तरह के आरोप प्रत्यारोप नहीं देखे गए। वोटर्स में कन्फ्यूजन पैदा हुआ।

यह भी पढ़ेः- भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त

बीजेपी को झटका

BJP के स्टेट प्रेसिडेंट रवींद्र चव्हाण और मंत्री कपिल पाटिल ने “परिवर्तन पैनल” के ज़रिए चुनाव कैंपेन शुरू कर दिया उसके बाद डीसीएम एकनाथ शिंदे ने ‘सहकार पैनल’ के पक्ष में अपनी ताकत दिखाई और सहकार पैनल को जीत मिली है। सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे की रणनीति से ‘सहकार पैनल’ को सफलता मिलने की बात कही जा रही है।

परिणाम के बाद डॉ शिंदे ने साफ किया कि शिवसेना, बहुजन विकास अघाड़ी चीफ हितेंद्र ठाकुर और MLA किसन कथोरे और सांसद बाल्या मामा इस तरह ऑल-पार्टी लीडरशिप वाले ‘सहकार पैनल’ की विजय हुई है। इससे बीजेपी को झटका लगा है।

Thane palghar district bank election shiv sena sahakar panel big win

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 08:58 PM

Topics:  

  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Farmer Organization
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Political News
  • Mumbai News
  • Ravindra Chavan
  • Shiv Sena
  • Shrikant Shinde
  • state level bankers committee
  • Women and Child Development Ministry

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.