Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में नाबालिग छात्रा का पीछा कर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज

Amravati Police Action: अमरावती के दर्यापुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का पीछा करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में 18 वर्षीय युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 28, 2026 | 08:33 PM

POCSO Case (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati POCSO Case: दर्यापुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का लगातार पीछा करने, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने वाले 18 वर्षीय युवक के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सप्तमेश घुगरे 18 के रूप में हुई है।

नंबर ब्लॉक करने पर शुरू की प्रताड़ना

शिकायत के अनुसार पीड़िता और आरोपी वर्ष 202425 में दसवीं कक्षा में साथ पढ़ते थे। उस दौरान दोनों के बीच मोबाइल पर मैसेज के जरिए बातचीत होती थी। इस बीच आरोपी युवक पीड़िता पर अपना अधिकार जताने लगा और उसे किसी और से बात न करने के लिए मजबूर करने लगा। आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर छात्रा का पीछा

इसके बाद आरोपी दूसरे नंबरों से फोन करके उसे परेशान करने लगा। मोबाइल नंबर ब्लाग करने पर धमकी पीड़िता जब रोजाना सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे के बीच टाइपिंग क्लास के लिए आतीजाती थी, तब आरोपी उसका पीछा करता था। वह जबरन बस में चढ़कर पीड़िता को बुरी नीयत से घूरता था और कहता था, मुझसे शादी कर, मेरा नंबर ब्लॉक क्यों किया अगर बात नहीं की, तो तेरी मां को हमारे बारे में सब बता दूंगा।

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त

मूसलाधार बारिश से पातुर के तांदली बु. का कोल्हापुरी बांध टूटा, किसानों पर सिंचाई संकट

अमरावती में एक वर्ष में 383 बच्चों और 26 माताओं की मौत, बाल अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि

ये भी पढ़े: समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, चंद्रपुर के जीवने परिवार में पसरा मातम

अमरावती में युवक पर पोक्सो केस

इस डर से पीड़िता ने घर पर कुछ नहीं बताया। हद तो तब हो गई जब आरोपी हाथ में लाठी लेकर पीड़िता के घर के सामने घूमने लगा। उसने पीड़िता को देखते ही नंबर ब्लॉक करने की बात पर जमकर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से घबराए बिना पीड़िता ने परिजनों के साथ दर्यापुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Amravati minor girl stalking pocso case daryapur 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 07:35 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Harassment News
  • Maharashtra News
  • POCSO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.