कुर्ला के विकास के लिए नहीं होगी फंड की कमी,उप मुख्यमंत्री शिंदे ने की कुर्ला फेस्टिवल की सराहना

Kurla Development Updates: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कुर्ला के विकास के लिए फंड की कमी न होने का भरोसा दिया। उन्होंने नेहरू नगर पुलिस कॉलोनी के पुनर्विकास और सीवेज प्रोजेक्ट को गति देने की बात कही।
Eknath Shinde Kurla Development Projects Updates
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Eknath Shinde Kurla Development Projects: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कुर्ला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया है । शिवसेना कुर्ला विधानसभा द्वारा आयोजित 'कुर्ला फेस्टिवल 2026' कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू नगर स्थित पुलिस कॉलोनी के पुनर्विकास सहित सभी लंबित विकास कार्यों को गति दी जाएगी ।

शिंदे ने बताया कि नेहरूनगर, कुर्ला पूर्व की पुलिस कॉलोनी की 19 इमारतें अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं और वहां करीब 580 परिवार रहते हैं । इस कॉलोनी का म्हाडा के जरिए पुनर्विकास किया जाएगा । उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के लिए दिन-रात काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास की समस्या हल करना सरकार की प्राथमिकता है । नेहरू नगर और तिलक नगर के सीवेज प्रोजेक्ट का दूसरा चरण अटका हुआ है, जिसे तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए जाएंगे ।

कुडालकर की कार्यशैली की तारीफ

शिंदे ने विधायक मंगेश कुडालकर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिना शोर मचाए काम करने वाला नेतृत्व आज के समय में दुर्लभ है । कुडालकर ने क्षेत्र में कई विकास कार्य लाए हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पैरवी की है ।

कुर्ला फेस्टिवल बना लोकप्रिय

एकनाथ शिंदे ने कहा कि 24 दिनों तक आयोजित इस महोत्सव में नागरिकों का उत्साहपूर्ण साथ बड़ी बात है । इस फेस्टिवल ने स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है । उन्होंने लाडली बहन योजना, बालासाहेब ठाकरे दवाखाना, क्लस्टर योजना और SRA जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की भी प्रतिबद्धता जताई ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com