मूसलाधार बारिश से पातुर के तांदली बु. का कोल्हापुरी बांध टूटा, किसानों पर सिंचाई संकट
Kolhapuri Bandh: लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पातुर तहसील के तांदली बु। स्थित सुवर्णा नदी पर बना कोल्हापुरी बांध बाढ़ में पूरी तरह टूट गया। बांध ध्वस्त होने से किसानों के सामने सिंचाई संकट गहरा गया।
Kolhapuri Bandh (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Patur Irrigation Crisis: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पातुर तहसील के तांदली बु. स्थित सुवर्णा नदी में आई भीषण बाढ़ से नदी पर बना महत्वपूर्ण कोल्हापुरी बांध पूरी तरह टूट गया। तेज बहाव में बांध की संरचना ध्वस्त हो गई और नदी किनारे की जमीन का बड़े पैमाने पर कटाव होने से भारी नुकसान हुआ है।
इससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बाढ़ उतरने के बाद सामने आए दृश्य में बांध का सीमेंट ढांचा टूट चुका है तथा उससे जुड़ा संपर्क मार्ग भी बह गया है। कई स्थानों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जबकि नदी किनारे की जमीन धंस गई है। तेज बहाव से बांध की कांक्रीट दीवारों में दरारें पड़ गईं और उसकी नींव भी उखड़ गई है।
सुवर्णा नदी की बाढ़ में बहा कोल्हापुरी बांध
यह बांध क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत था। इसके जलसंचय से कुओं का जलस्तर बना रहता था और वर्षभर सिंचाई होती थी। बांध टूटने से अब नदी का पानी सीधे बह रहा है, जिससे खरीफ और रबी सीजन में सिंचाई संकट गहराने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
गोंदिया में शुरू होगा मेगा पौधारोपण अभियान, प्रशासन ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नासिक में झमाझम बारिश; किसानों को मिली राहत पर शहर में जलभराव से यातायात प्रभावित
अकोला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सांसद अनूप धोत्रे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
ये भी पढ़े: नागरिकों को विविध लाभ योजनाओं से रखा जा रहा वंचित, ओबीसी महासंघ के जिल्हाध्यक्ष चौकसे भेजा ज्ञापन
पातुर में भारी नुकसान
ग्रामीणों ने राजस्व, जलसंपदा और संबंधित विभागों से तत्काल पंचनामा कर नुकसान का आकलन करने तथा बारिश के बाद युद्ध स्तर पर बांध का पुनर्निर्माण और नदी तट संरक्षण कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं हुई तो भविष्य में और बड़ा नुकसान हो सकता है।
