Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त

FDA Raid Expired Food Racket: भिवंडी में FDA ने अमेजन वेयरहाउस समेत 8 ठिकानों पर छापा मारकर 52 लाख रुपये का एक्सपायर्ड खाद्य स्टॉक जब्त किया। रीपैकिंग सिंडिकेट का हुआ खुलासा, FIR भी दर्ज।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 28, 2026 | 08:26 PM

भिवंडी FDA का छापा (सोर्सः डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

FDA Raid Expired Food Racket Amazon Warehouse: एफडीए ने भिवंडी में अमेजन रिटेल वेयरहाउस समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी कर एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के अंतर-राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में आशीर्वाद, फॉर्च्यून और गुड लाइफ समेत करीब 52 लाख रुपए का एक्सपायर्ड खाद्य स्टॉक जब्त हुआ। जांच में माल की एक्सपायरी डेट बदलकर रीपैक कर बाजार में बेचने का खुलासा हुआ। मामले में अमेजन वेयरहाउस का एफएसएसएआई लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर एफडीए ठाणे ने भिवंडी में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के अंतर-राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। जांच में पता चला कि बड़ी ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक कंपनियां एक्सपायर्ड माल अनधिकृत स्क्रैप एजेंसियों को सौंपती थीं।

ये एजेंसियां माल नष्ट किए बिना केवल कागजों पर ‘फॉल्स डिस्पोजल सर्टिफिकेट’ तैयार करती थीं। इसके बाद उसे भिवंडी-मुंब्रा के अवैध गोदामों तक पहुंचाती थीं। वहां एक्सपायरी डेट बदलकर आशीर्वाद, फॉर्च्यून और गुड लाइफ जैसे ब्रांडों के उत्पाद रीपैक कर कम कीमत पर बाजार और होटलों में बेचे जाते थे।

सम्बंधित ख़बरें

मूसलाधार बारिश से पातुर के तांदली बु. का कोल्हापुरी बांध टूटा, किसानों पर सिंचाई संकट

अमरावती में एक वर्ष में 383 बच्चों और 26 माताओं की मौत, बाल अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि

गोंदिया में शुरू होगा मेगा पौधारोपण अभियान, प्रशासन ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील

सीधी एफआईआर और लाइसेंस सस्पेंड

सहायक आयुक्त वाईएच ढाणे के नेतृत्व में अमेजन के सरवली स्थित वेयरहाउस पर छापे में करीब 1.5 टन एक्सपायर्ड व खराब खाद्य सामग्री बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कांडेलकर की शिकायत पर आरके ट्रेडर्स के मालिक रहमान के., अमेजन के फैसिलिटी मैनेजर सोमशेखर बसवराज कोन्नुर सहित अन्य के खिलाफ कोनगांव पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया, जबकि वेयरहाउस का खाद्य सुरक्षा लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया गया।

वहीं, निजामपुरा पुलिस के साथ की गई दूसरी कार्रवाई में बिना बिल के 5.18 रुपए लाख मूल्य का 1,200 किलो एक्सपायर्ड आटा व पैक्ड खाद्य सामग्री जब्त कर एफआईआर दर्ज की गई।

पूर्व-कार्रवाई में 45.74 लाख का माल जब्त

इससे पहले सहायक आयुक्त संतोष सिरोसिया के नेतृत्व में भिवंडी के 8 गोदामों पर छापेमारी कर बिना वैध दस्तावेजों के रखा 45.74 लाख का एक्सपायर्ड खाद्य स्टॉक जब्त किया गया। इनमें संजर ट्रेडर्स से 25.36 लाख, अबुल फैजान अंसारी से 9.21 लाख और एसएस ट्रेडिंग से 7.86 लाख रुपए का माल बरामद हुआ।

यह भी पढ़ेः- MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि

आयुक्त तुकाराम मुंढे ने दी चेतावनी

खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि ‘महाराष्ट्र में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, आपराधिक मुकदमे और लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया और तेज की जाएगी।’

Fda raid expired food racket amazon warehouse in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 08:26 PM

Topics:  

  • Amazon
  • Bhiwandi
  • Bhiwandi Municipal Commissioner
  • BMC
  • Food and Drug Administration
  • Food Poisoning Case
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Mumbai Police
  • Police Raids
  • Tukaram Mundhe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.