Maharashtra News: 4 साल बाद ठाणे मनपा चुनाव घोषित, 131 सीटों पर होगा मुकाबला
Thane News: चार साल बाद ठाणे महानगरपालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। 33 वार्डों से 131 सदस्य चुने जाएंगे, जिनमें 66 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: आखिरकार राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी महानगर पालिकाओं के चुनाव की घोषणा कर दी है। लगभग 4 साल बाद ठाणे मनपा चुनाव की दुंदभी बजने से सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं।
अचानक तारीखों के ऐलान ने महाविकास आघाड़ी को सकते में दाल दिया है वहीं दूसरी तरफ राज्य में सत्तारूढ़ महायुत्ति के घटक दलों में एक बार फिर एकला चलो का राग मुखर हुआ है। चुनाव की घोषणा के साथ ही ठाणे मनपा क्षेत्र सहित जिले की सभी 6 महानगर पालिका क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है।
कई कारणों से टल रहा था चुनाव
ठाणे महानगर पालिका 5 अप्रैल 2022 को भंग हुई थी। तब से मनपा का काम काज प्रशासक के रूप में मनपा आयुक्त संभाल रहे हैं। अलग-अलग कारणों से चुनाव लटकता जा रहा था। अब चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख घोषित कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
शहीद परिवारों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में कृषि भूमि हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ
Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल
ठाणे में ‘Wake Up Thanekar’ अभियान की शुरुआत, विकास परियोजनाओं में जनभागीदारी की उठी मांग
भिवंडी में अमेजन के गोदाम पर एफडीए का छापा, 1.5 टन एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त, एफआईआर दर्ज
ठाणे नगर निगम में कुल 33 वार्ड हैं। जिनमें से 32 वार्ड चार सदस्यीय और 1 वार्ड तीन सदस्यीय हैं। इन 33 वाडों से ठाणे मनपा के लिए कुल 131 सदस्य चुने जाएंगे। इनकी अंतिम वार्ड संरचना प्रकाशित कर दी गई है।
ये भी पढ़ें :- Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita लागू है या नहीं? बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस से मांगा जवाब
जनगणना के मुताबिक शहर की जनसंख्या 18,41,488 है। जिसमें से अनुसूचित जाति की जनसंख्या 1,26,003 एवं अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 42,698 है। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से मनपा की कुल 131 सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए 9 सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 3 सीटें, पिछड़ा वर्ग के लिए 35 सीटें और सामान्य वर्ग के लिए 84 सीटें निर्धारित की गयी हैं। कुल 131 सीटों में से 66 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
