-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Municipal Corporations Erp Scheme Is Closed For Three Years
तीन सालों से बंद है ठाणे महानगरपालिका की ईआरपी योजना
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : केंद्र (Central) और राज्य सरकार (State Government) हजारों करोड़ रूपए ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) को स्मार्ट सिटी योजना (Smart City Scheme) के लिए दे रही है। लेकिन ठाणे में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत आने वाली ईआरपी योजना (ERP Scheme) गत तीन सालों से दम तोड़ रही है। तीन वर्षों में इस योजना से संबंधित केवल 5% कार्यों को ही पूरा किया जा सका है। जबकि इस योजना से संबंधित राशि में से 15% की अदायगी कर दी गई है।
ठाणे महानगरपालिका के प्रत्येक विभाग में तंत्रज्ञान का उपयोग उसे स्मार्ट बनाने हेतु ईआरपी योजना अमल में लाई गई थी। तीन साल पहले ठाणे स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस योजना पर भी काम शुरू हुआ था। उस समय यह आशा व्यक्त की गई थी कि इस योजना के 100% कार्यान्वयन के बाद ठाणे महानगरपालिका के विभिन्न विभागों के कार्य निष्पादन की क्षमता में आशातीत वृद्धि होगी। लेकिन वैसा कुछ नहीं हो पाया है। ईआरपी योजना ठाणे शहर में दम तोड़ रही है। एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) अर्थात उद्यम संसाधन प्रकल्प माहिती और तंत्रज्ञान विभाग के माध्यम से वर्ष 2019 में अमल में लाया गया था। ईआरपी योजना के तहत होने वाले कार्यों को एक साल के भीतर पूरा किया जाना था। लेकिन अब तक ठेकेदार ने केवल 5% कार्य ही पूरा किया है। जबकि ठेकेदार को 15% बिल की अदायगी भी कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर: स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को मिली मंजूरी, प्रशासनिक नियुक्तियों और CCTV संचालन पर अहम निर्णय
स्मार्ट ट्रैफिक की ओर नागपुर, 39 पर काम पूरा; नियम तोड़ने वालों पर अब AI की नजर
छत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए 909 करोड़ का बजट मंजूर: बैठक में सौर ऊर्जा और कानून व्यवस्था पर रहा जोर
मनसे के स्वप्निल महिंद्रकर ने किया मामले का पर्दाफाश
ईआरपी योजना के तहत लगभग 14 करोड़ खर्च किए जाने वाले थे। लेकिन इससे संबंधित 10% से अधिक बिलों की अदायगी कर दिए जाने की बात सामने आई है। स्वप्निल महिंद्रकर ने इस मामले का पर्दाफाश किया है। ईआरपी योजना के तहत ठाणे महानगरपालिका के विभिन्न विभागों घनकचरा, सार्वजनिक बांधकाम विभाग, आस्थापना, फायर, संपत्ती, लेखापरीक्षण, कायदा, भांडार, सार्वजनिक बांधकाम, सुरक्षा, समाजकल्याण, जलापूर्ति विभाग आदि की कार्य क्षमता बढाई जानी थी। यानी इन विभागों की कार्यशैली को भी स्मार्ट बनाने की योजना थी। तीन सालों में कुछ भी काम नहीं हो पाए। कर्मचारियों के दृष्टिकोण से एच.आर.एम.एस (मानव संसाधन व्यवस्थापन प्रणाली एक महत्वपूर्ण प्रकल्प था। लेकिन तीन सालों में केवल 5% काम ही पूरे हो पाए। परिणामस्वरूप ठाणे महानगरपालिका के किसी भी विभागों की कार्यप्रणाली को स्मार्ट नहीं बनाया जा सका। उन्होंने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि ठाणे में ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया है। ठाणे में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत जो भी काम किए जा रहे थे, उनकी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही थी। कौन सा कार्य कितना हुआ और कितना बाकी है, इसकी अद्यतन जानकारी लोगों को मिल रही थी।
ठेकेदार और महानगरपालिका अधिकारियों के बीच मिलीभगत: मनसे
इस मामले को लेकर मनसे के जनहित और विधि विभाग के ठाणे अध्यक्ष स्वप्निल महिंद्रकर ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में ठेकेदारों और ठाणे महानगरपालिका प्रशासन के बीच मिलीभगत है। जिस कारण उक्त योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। महिंद्रकर का आरोप है कि गत एक महीने से इस वेबसाइट को भी ठाणे महानगरपालिका प्रशासन ने बंद कर दिया है। उन्होंने ठाणे महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। साथ ही दोषी ठेकेदार और कामचोर महानगरपालिका अधिकारियों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई हो।
Thane municipal corporations erp scheme is closed for three years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMविलय की संभावनाओं से इनकार, PM मोदी को बारामती का न्योता; शरद पवार के दो दांव से महाराष्ट्र राजनीति गर्माई
Jul 29, 2026 | 09:13 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














