Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक होगा खत्म: 25 हजार कुत्तों को लगेगी वैक्सीन, गले में दिखेगा खास नारंगी पट्टा

Dog Vaccination Drive: ठाणे मनपा ने शहर को 'रेबीज मुक्त' बनाने के लिए महा-अभियान शुरू किया है। एक महीने में 25 हजार कुत्तों का टीकाकरण होगा, जिससे राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Updated On: Feb 21, 2026 | 06:34 PM

मेयर ने शुरू किया ‘रेबीज फ्री ठाणे’ कैंपेन (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Stray Dogs Vaccination Drive In Thane: ठाणे शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को कंट्रोल करने के साथ उनके टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया है। ठाणे मनपा एवं जानवरों के लिए काम करने वाले संगठन की तरफ से एक विशेष ‘रेबीज फ्री ठाणे’ कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके तहत 1 माह में 25 हजार आवारा कुत्तों को रैविज वैक्सीन लगाई जाएगी। इस अभियान की शुरुआत मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने किया।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर मनीष जोशी, शिवसेना ग्रुप लीडर पवन कदम, कॉर्पोरेटर मीनल संखे, टीएमसी के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. प्रसाद पाटिल, वेटनरी ऑफिसर डॉ. क्षमा शिरोडकर और रेबीज फ्री कैंपेन के लिए बनाई गई टीम मौजूद थी।

50 विशेषज्ञों की टीम उतरी मैदान में

ठाणे शहर में सड़कों पर आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने और उनके द्वारा राहगीरों को काटने की घटनाएं भी बढ़ रहीं हैं। इन कुत्तों के काटने से लोगों को रैविज नामक जानलेवा बीमारी हो सकती है। टीएमसी के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रसाद पाटिल ने बताया कि ‘रैविज फ्री ठाणे’ के लिए 50 लोगों की टीम बनी है। इनके जरिए 7 दिनों में 5000 आवारा कुत्तों को रेबीज का टीका लगाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी को ठाणे में दिखाए काले झंडे, शिवसेना ने फोटो पर पोती कालिख; ‘चप्पल मारो’ आंदोलन से गरमाई सियासत

शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का संघर्ष जारी, पयड़ी में 7 माह से बिक्री पर कसी नकेल

Bhandara News: सीतासावंगी में मॉइल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, 7 लोगों पर मामला दर्ज

पानी के रास्ते कोंकण जाना हुआ आसान! मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो सेवा 1 मार्च से होगी शुरू, बाइक-कार ले जा सकेंगे साथ

डॉ. पाटिल ने बताया कि अगले एक माह में 25 हजार आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। टीका लगवा चुके आवारा कुत्तों के गले में नारंगी रंग का पट्टा होगा ताकि उनका वैक्सीनेशन पूरा होने की पहचान हो सके। यह अभियान भविष्य में भी लगातार चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- AC पर कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक, रोंगटे खड़े कर देगा ‘मायानगरी’ का ये Video

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

बता दें कि इस समय आवारा कुत्तों के मुद्दे की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान मानवीय और कानूनी दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि स्ट्रे डॉग्स को मारना या उनके साथ क्रूरता करना कानूनन अपराध है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि नसबंदी और टीकाकरण जैसे उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

Thane municipal corporation rabies free campaign stray dog vaccination drive

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2026 | 06:34 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.