पानी के रास्ते कोंकण जाना हुआ आसान! मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो सेवा 1 मार्च से होगी शुरू, बाइक-कार ले जा सकेंगे साथ
Konkan Ro-Ro service: कोंकण जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो सेवा 1 मार्च से शुरू होगी। अब 12 घंटे का सफर मात्र 5-6 घंटे में तय होगा, वो भी अपने वाहनों के साथ।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
रो रो फेरी सेवा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai To Vijaydurg Ro-Ro Ferry: पानी के रास्ते मुंबई से कोंकण का सफर तय करने वालों के लिए खुशखबरी है। मेरी टाइम बोर्ड ने मुंबई और विजयदुर्ग के बीच बहुप्रतीक्षित रो-रो सेवा को हरी झंडी दे दी है। होली के पहले 1 मार्च से मुंबई से कोंकण के विजयदुर्ग तक रो रो सेवा शुरू होने की जानकारी मिली है।
रो-रो फेरी से 5-6 घंटे में सफर
इस रो रो फेरी से मुंबई और सिंधुदुर्ग जिले के बीच की दूरी मात्र 5-6 घंटे में तय की जा सकेगी। सड़क मार्ग से कोंकण जाने के लिए फिलहाल 10 से 12 घंटे लगते हैं। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड द्वारा निजी ऑपरेटर के माध्यम से शुरू होने वाली इस सेवा से न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि कोंकण में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
गणेशोत्सव में शुरू करने का था प्लान
गौरतलब है कि अगस्त 2025 में ही मुंबई से विजयदुर्ग रो-रो फेरी शुरू करने प्लान था,ताकि गणेशोत्सव में लोग कोंकण की यात्रा आसानी से कर सकें। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से देरी हुई। अब सभी दिक्कतें दूर हो गई हैं और 1 मार्च से सर्विस शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे मुंबईकरों को गर्मियों में कोंकण जाने के लिए एक नया दूसरा रास्ता मिलेगा। वैसे गणेशोत्सव एवं गर्मी की छुट्टियों में लोग बड़े पैमाने पर कोंकण की यात्रा करते हैं। मुंबई गोवा हाइवे पर लगने वाले ट्रैफ़िक जाम के कारण सड़क के रास्ते कोंकण की यात्रा फिलहाल कष्टप्रद ही है।
सम्बंधित ख़बरें
Anil Ambani Raid: अनिल अंबानी की कंपनियों पर सीबीआई का शिकंजा, 27000 करोड़ के घोटाले में 15 छापे
क्या पार्थ पवार बनेंगे केंद्रीय मंत्री? मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी सरकार से सुनेत्रा के NCP की बड़ी मांग
चैट GPT से करते हैं इलाज, मानखुर्द-गोवंडी में 200 से अधिक फर्जी डॉक्टर मरीजों की जान से कर रहे खिलवाड़
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट: 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन, जापान से मिलेगी E20 ट्रेन
वाहनों को साथ ले जा सकेंगे
अब पानी के रास्ते स्वयं यात्रा करने के साथ अपने वाहनों को भी साथ ले जाने का विकल्प उपलब्ध होगा। यह सर्विस मुंबई के भाऊ का धक्का से सीधे कोंकण तट के विजयदुर्ग तक होगी। इस रूट पर पैसेंजर जेटी को अब रो-रो जेटी में बदल दिया गया है। इस रो-रो जेटी से यात्री अपने चार पहिया और दो पहिया वाहन ले जा सकते हैं। इसके लिए सभी सुविधाएं विजयदुर्ग और मुंबई टर्मिनल पर उपलब्ध कराई गई हैं।
यह भी पढ़ें:- मैट्रिमोनी साइट पर 44 साल की महिला तलाश रही थी प्यार! ठग ने शादी का सपना दिखाकर लूट लिए 60 लाख रुपये
कितना होगा किराया
वैसे कोंकण जाने के लिए ट्रेन की आरामदायक यात्रा का किफायती विकल्प है,परंतु ट्रेन का टिकट भी समय पर नहीं मिलता। छुट्टियों एवं त्योहारों के समय तो और मुश्किल हो जाती है। रो रो सर्विस के लिए टिकट की कीमतें प्रति यात्री 800 से 1200 रुपये हो सकती है। इसके अलावा दो पहिया वाहनों के लिए टिकट की कीमत 1000 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए लगभग 4500 से 6000 रुपये हो सकती है।
