ठाणे मनपा: निर्वाचित प्रतिनिधियों के सामने 4 साल बाद पेश होगा बजट, 23 मार्च को विशेष सभा में सबकी निगाहें
Thane Municipal Corporation: ठाणे मनपा चुनाव के बाद 23 मार्च को पहला बजट पेश होगा। आयुक्त सौरभ राव वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट पेश करेंगे, जिसमें नई परियोजनाओं की घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है।
- Written By: रूपम सिंह
Thane Municipal Corporation (सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC Budget 2026: ठाणे मनपा चुनाव हुए 2 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मनपा की स्थायी समिति एवं विशेष समितियों का गठन नहीं हो पाया है। प्रशासन ने 23 मार्च को मनपा की विशेष सभा में बजट पेश करने की तैयारी दिखाई है। जिस पर सभी की निगाहें लगी हुई है। प्रशासन की तरफ से तीन साल बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों के समक्ष पेश किये जाने वाले बजट का आकार बढ़ने एवं उसमें कुछ नई परियोजनाओं के शामिल किये जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
पिछले वर्ष 7 मार्च को मनपा आयुक्त सौरभ राव ने 5645 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया था। जिसमें किसी भी तरह के टैक्स में बढ़ोत्तरी किये गए बगैर नागरिकों को बेहतर सेवा सुविधा देने का वादा किया गया था। वर्ष 2024 में तत्कालीन आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 24-25 के लिए 5025।1 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया था।
अब लगभग चार साल बाद हुए मनपा चुनाव को देखते हुए इस साल के बजट में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जतायी जा रही है। मनपा प्रशासन की तरफ से तैयार किये जाने वाले बजट में शहर के लिए कुछ नई परियोजनाओं की घोषणा की जा सकती है। हालांकि पिछले वर्ष के बजट में घोषित लगभग 50 प्रतिशत परियोजनाओं की शुरुआत भी नहीं हो पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, आयुक्त ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण
‘नया नगर के जिहादियों पर ऑपरेशन सिंदूर जरूरी’, मीरा रोड गार्ड पर हमला कांड से भड़के नितेश राणे ने दी चेतावनी
कचरा निपटान परियोजना के चलते उल्हासनगर की दुर्गंध होगी दूर, बदलापुर में महापौर और विधायक ने किया निरीक्षण
मीरा रोड हमला: ‘ लोन वुल्फ ’ एंगल से ATS की जांच तेज, ISIS कनेक्शन के संकेत
मनपा प्रशासन पेश और मंजूर कर रहा था बजट
ठाणे महानगरपालिका भग होने के बाद से मनपा प्रशासन ही बजट पेश कर रहा था और उसे मंजूर भी करता था, लेकिन मनपा चुनाव के बाद परिस्थिति बदल गयी है। 131 सदस्यों वाली मनपा में 75 सीटें जीत कर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पूर्ण बहुत हासिल किया है। चुनाव में शिवसेना के साथ गठजोड़ करने वाली भाजपा के 27 नगरसेवक निर्वाचित हुए है।
भाजपा भी मनपा की सत्ता में शामिल है। महापौर एवं उप महापौर के चुनाव के बाद सभागृह नेता एवं विपक्ष के नेता की नियुक्ति की गयी है। लेकिन स्थायी समिति सहित विशेष समितियों का गठन नहीं होने से मनपा बजट को लेकर अटकले लग रही थीं।
यह भी पढ़ें :- ठाणे में एलपीजी की भारी किल्लत: 20% होटल बंद, पूरी कारखाने ठप और 5000 रुपये में मिल रहा कमर्शियल सिलेंडर
5 मार्च की आम सभा को अचानक किया गया था रद्द
गौरतलब हो कि मनपा की आम सभा 5 मार्च को बुलाई गई थी। जिसमें मनोनील नगरसेवकों के साथ ही स्थायी समिति व अन्य समितियों के सदस्यों के नामों की घोषणा की जानी थी, लेकिन उस आम सभा को अचानक रद्द कर दिया गया था। 18 मार्च को मनपा की सभा होने वाली है। लेकिन उसके एजेंडे में समितियों के गठन का जिक्र नहीं है।
मनपा का बजट स्थायी समिति के समक्ष पेश होता रहा है, लेकिन अभी तक समिति का गठन ही नहीं हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक ठाणे मनपा की विशेष सभा सोमवार 23 मार्च को सुबह 11।30 बजे रखी गयी है। इस महासभा में मनपा आयुक्त सौरभराव की तरफ से तैयार किये गए वर्ष 2025-26 का रिवाइज्ड बजट और वित्तीय वर्ष 26-27 का मूल बजट पेश किया जाएगा
