Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश

Thane Metro Line 4 And 5 Connection: ठाणे इंटरनल मेट्रो रूट मेट्रो 4, 5 व रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा। DCM शिंदे ने अफवाहें दूर करने जनजागरूकता अभियान व आपत्तियां सुलझाने के निर्देश दिए।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 03, 2026 | 10:17 PM

प्रोजेक्ट देखते हुए एकनाथ शिंदे (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Thane Internal Metro: ठाणे शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदलने वाली ठाणे इंटरनल मेट्रो परियोजना को मेट्रो लाइन 4 और 5 के साथ-साथ पुराने और नए ठाणे रेलवे स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह प्रोजेक्ट लाखों ठाणेकर की सुविधा के लिए ही लाया गया है और इसके बारे में फैली गलतफहमियों को दूर करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में शिंदे ने महारेल प्राधिकरण को निर्देश दिए कि परियोजना को लेकर लोगों के मन में जो भी सवाल और आपत्तियां हैं, उन्हें समझकर तुरंत दूर किया जाए। इसके लिए जगह-जगह चर्चा सत्र आयोजित किए जाएं।

29 किमी का होगा रूट, 9.5% काम पूरा

बैठक में जानकारी दी गई कि 12,200 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिल चुकी है। कुल 29 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में 26 किमी जमीन के ऊपर और नए-पुराने ठाणे स्टेशन को जोड़ने वाला 3 किमी का हिस्सा भूमिगत होगा। अभी तक 9.5% काम पूरा हो चुका है। मेट्रो स्टेशन और कास्टिंग यार्ड का काम भी तेजी से चल रहा है। यह मेट्रो रायलादेवी में मेट्रो लाइन 4 और बालकुम नाका में मेट्रो लाइन 5 से जुड़ेगी। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों से पुराने और प्रस्तावित नए ठाणे स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा और लोगों को ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला

मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां

पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना

आत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी

रूट में बदलाव की मांग, 3 हफ्ते में होगा अध्ययन

बैठक में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मांग की कि मेट्रो का रूट समता नगर, लोकमान्य नगर, आई माता मंदिर होते हुए शिवाई नगर तक ले जाया जाए। इससे इस इलाके के 1 लाख नागरिकों को सीधा फायदा होगा।

इस पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने महारेल को निर्देश दिए कि मौजूदा रूट और प्रस्तावित नए रूट की तुलना कर 3 हफ्ते में रिपोर्ट दी जाए। रिपोर्ट में यह भी बताया जाए कि किस रूट से ज्यादा लोगों को फायदा होगा और किस रूट पर कम से कम लोग प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें: बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला

आपत्तियां होंगी दूर

डीसीएम शिंदे ने कहा कि ईडन वुड्स, हिरानंदानी इस्टेट और चेंदणी कोलीवाडा के नागरिकों की आपत्तियों को प्राथमिकता से सुलझाया जाए। अगर कोई समाधान संभव है तो उसे तुरंत लागू किया जाए।

इसके अलावा गणेशोत्सव के दौरान जगह-जगह प्रोजेक्ट की जानकारी वाले होर्डिंग लगाए जाएं और लोगों से सीधा संवाद किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है और इसे केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी विकास प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। ठाणे तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए लोगों का एक छोर से दूसरे छोर तक जाना आसान बनाने के लिए ही इंटरनल मेट्रो जरूरी है।

लोकप्रतिनिधि भी जुड़े

बैठक में सांसद नरेश म्हस्के, विधायक निरंजन डावखरे, एड. माधवी नाईक, रवींद्र फाटक, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव और महारेल CEO श्रावण हर्डीकर मौजूद थे। सभी ने मिलकर नागरिकों की शंकाएं दूर कर प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने का संकल्प लिया।

Thane internal metro to connect with metro line 4 5 dcm eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 10:17 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Metro Service
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.