Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एथेनॉल और स्टार्च के चलते बढ़ रहा मक्का बाजार MARKFED की पहली ई-नीलामी के बाद दिखी तेजी

Thane News: तेलंगाना मार्कफेड की ई-नीलामी से मक्का बाजार में तेजी आई है। इथेनॉल और पशु आहार उद्योगों की मांग से कीमतें ₹2560 प्रति क्विंटल तक पहुंचीं। जानिए आगे कैसा रहेगा बाजार।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 02, 2026 | 11:53 AM

इथेनॉल मक्के सांकेतिक फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maize Market Rally Update: देश में ई 20 को लेकर मचे घमासान के बीच इथेनॉल बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले मक्के का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। बताया गया जी तेलंगाना MARKFED की पहली ई-नीलामी के नतीजों ने मक्का बाजार की धारणा पूरी तरह बदल दी है। एथेनॉल, स्टार्च और पशु आहार उद्योगों की मजबूत मांग के चलते बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला है।

10.98 लाख मीट्रिक टन की नीलामी

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ‘कैट’ के उपाध्यक्ष एवं ठाणे जिला होलसेल व्यापारी वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष सुरेश भाई ठक्कर ने बताया कि लगभग 10.98 लाख मीट्रिक टन सरकारी मक्का की नीलामी में बेस प्राइस ₹2400 प्रति क्विंटल रखा गया था। लेकिन खरीदारों ने कई स्थानों पर ₹2550 से ₹2560 प्रति क्विंटल तक की प्रतिस्पर्धी बोलियां लगाईं।

सुरेश भाई ठक्कर के अनुसार, सुबह बाजार में कमजोर रुझान था, लेकिन नीलामी के नतीजे सामने आते ही व्यापारियों और उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा और बाजार का रुख स्थिर से तेजी की ओर मुड़ गया। परिवहन, जीएसटी, वेयरहाउस और फाइनेंस जैसी लागत जोड़ने के बाद कई क्षेत्रों में वास्तविक खरीद लागत ₹2600–2700 प्रति क्विंटल तक पहुंच रही है, जो ऊंची बोलियों को उचित ठहराती है।

सम्बंधित ख़बरें

बीड नगर पालिका में NCP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, सुनेत्रा पवार ने नेताओं को दी एकजुट रहने की नसीहत

शक्तिपीठ महामार्ग पर रविकांत तुपकर की सरकार को चेतावनी, 1 इंच जमीन नहीं देंगे किसान, 9 अगस्त से आंदोलन

कल्याण-डोंबिवली में 14 की जगह 21 मंजिला इमारत! अवैध निर्माण पर KDMC की कार्रवाई शुरू

पुणे में मूसलाधार बारिश का कहर: कई बांधों से छोड़ा गया पानी, नदियां उफान पर; बाढ़ का हाई अलर्ट

मांग मजबूत

उन्होंने कहा कि सरकारी स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद खरीदारों की आक्रामक भागीदारी यह दर्शाती है कि एथेनॉल, स्टार्च, पोल्ट्री और पशु आहार उद्योगों की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। नई फसल की आवक शुरू होने से बाजार पर कुछ दबाव जरूर है, लेकिन मजबूत औद्योगिक खरीद इस दबाव को काफी हद तक संतुलित कर रही है।

यह भी पढ़ें:- बीड नगर पालिका में NCP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, सुनेत्रा पवार ने नेताओं को दी एकजुट रहने की नसीहत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से एथेनॉल सेक्टर पर हल्का नकारात्मक असर पड़ सकता है और वैश्विक बाजार से भी कुछ दबाव बन सकता है। फिर भी घरेलू मांग फिलहाल बाजार को मजबूत आधार दे रही है।व्यापारियों की नजरें अब 3 अगस्त की अगली नीलामी पर टिकी हैं। यदि वहां भी ₹2500 प्रति क्विंटल से अधिक की बोलियां लगती हैं तो मक्का बाजार में तेजी और मजबूत हो सकती है।

ठक्कर ने अनुमान जताया कि अगले 10-15 दिनों तक बाजार का रुख स्थिर से तेज (Steady to Bullish) रहने की संभावना है। आगे की दिशा सरकारी नीलामी, उद्योगों की खरीद और अंतरराष्ट्रीय मक्का बाजार की चाल पर निर्भर करेगी।

Telangana markfed e auction boosts maize prices ethanol demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 11:53 AM

Topics:  

  • Ethanol
  • Fuel Crisis
  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.