-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Municipal Commissioner Took Action And Snatched Real Estate Department From Mahesh Aher Ongoing Dispute With Mla Jitend Awhad
ठाणे महानगरपालिका कमिश्नर ने कार्रवाई कर महेश आहेर से छिना रियल एस्टेट विभाग, विधायक जितेंद आव्हाड से चल रहा विवाद
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड (Nationalist Congress Party MLA Jitendra Awhad) के आरोपों से विवादों में आए ठाणे के अतिक्रमण विभाग (Encroachment Department) के सहायक आयुक्त महेश आहेर (Mahesh Aher) से महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर (Municipal Commissioner Abhijeet Bangar) ने रियल एस्टेट विभाग (Real Estate Department) का प्रभार हटा दिया है और अब यह प्रभार लोकमान्य-सावकारनगर प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त अक्षय गुडधे को सौंप दिया है।
गौरतलब हो कि सबूत देने के बावजूद आहेर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करने वाले विधायक आव्हाड ने विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि अधिवेशन से पहले ही महानगरपालिका की तरफ से आहेर को हटाया जा सकता है। कुछ दिनों पहले तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर उर्फ बाबाजी का एक ऑडियो टेप बाहर आया था जिसमें एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के परिवार वालों की हत्या की सुपारी देने की बात सामने आई थी। विधायक आव्हाड ने आरोप लगाया था कि इस ऑडियो टेप में आवाज असिस्टेंट कमिश्नर महेश आहेर की है। इस मामले में एनसीपी कार्यकर्ताओं महानगरपालिका मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर महेश आहेर की पिटाई कर दी। इस मामले में आव्हाड समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। आव्हाड ने धमकी के मामले में महेश आहेर के खिलाफ वर्तकनगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। साथ ही, अहेर के कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा पैसे गिनने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। इस बीच कांग्रेस के ठाणे अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने भी आहेर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि महानगरपालिका की पुनर्वास योजना में हेरफेर की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
EXCLUSIVE: ‘जल्द होगा सुधार…’, इंदौर के ‘अदृश्य’ अस्पताल पर क्या बोले MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला
1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?
Bengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
जहां कांग्रेस और एनसीपी महिला अघाड़ी ने आहेर के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया था, वहीं एनसीपी ने मुंब्रा शहर में मौन मार्च निकाला था। दोनों कांग्रेसियों की ओर से नाराजगी जताई जा रही थी कि आहेर को महानगरपालिका की सेवा से बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही आहेर के खिलाफ साक्ष्य देने के बावजूद पुलिस और महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर विधायक आव्हाड ने भी नाराजगी जताई है और राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की बात कही थी। हालांकि, अधिवेशन शुरू होने से पहले, यानी सत्र से पहले, सोमवार की सुबह ठाणे महानगरपालिका प्रशासन ने अहेर से रियल एस्टेट विभाग के पद से हटा दिया और उनकी जगह पर लोकमान्य-सावकारनगर प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त अक्षय गुडधे को प्रभार सौंप दिया है। ठाणे महानगरपालिका के अपर आयुक्त-2 संजय हेरवाड़े ने इस संबंध में आदेश पत्र जारी किया है। हालांकि अहेर के कब्जे वाले अतिक्रमण विभाग का प्रभार बरकरार रखा गया है।
Thane municipal commissioner took action and snatched real estate department from mahesh aher ongoing dispute with mla jitend awhad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EXCLUSIVE: ‘जल्द होगा सुधार…’, इंदौर के ‘अदृश्य’ अस्पताल पर क्या बोले MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला
Jul 07, 2026 | 08:03 PM1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?
Jul 07, 2026 | 08:02 PMBengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
Jul 07, 2026 | 08:00 PMकाबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 07:58 PMदादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी! रेलवे ट्रैक पर पति ने की मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 07:51 PM‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
Jul 07, 2026 | 07:42 PMराज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Jul 07, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM










