ठाणे और मीरा-भाईंदर में बनेंगे फाइव स्टार होटल, रेडिसन-विहंग ग्रुप का बड़ा निवेश
Thane Mira Bhayandar 5 Star Hotels: ठाणे और मीरा-भाईंदर में रेडिसन होटल ग्रुप और विहंग ग्रुप फाइव स्टार होटल विकसित करेंगे। इस निवेश से उभरते इलाकों में होटल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Apr 30, 2026 | 10:43 AM
ठाणे मीरा भयंदर पांच सितारा होटल (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Mira Bhayandar 5 Star Hotels Radisson Vihang Project: इंटरनेशनल होटल चेन रेडिसन होटल ग्रुप और विहंग ग्रुप ने साथ मिलकर एमएमआर के ठाणे व मीरा भाईंदर में फाइव स्टार होटल बनाने का निर्णय लिया है।
व्यावसायिक रूप से तेजी से बढ़ते ठाणे और मीरा-भाईंदर में दो नए होटल प्रोजेक्ट्स शुरू करने की घोषणा की गई है। ये प्रोजेक्ट्स विहंग ग्रुप और विहंग अहेड की भागीदारी में बनाए जाएंगे।
🗓️ २८ एप्रिल २०२६ l 📍 मुंबई मिरा भाईंदर आणि ठाण्याच्या विकासात नवा सुवर्ण क्षण विहंग ग्रुप आणि Radisson Hotel Group सोबत मिरा भाईंदर आणि ठाणे येथे दोन भव्य पंचतारांकित हॉटेल प्रकल्प उभारण्यासाठी आज करार करण्यात आला. विहंग ग्रुपसाठी तसेच आमच्या कुटुंबासाठी हा अत्यंत अभिमानाचा… pic.twitter.com/6MJIZo4sEW — Pratap Baburao Sarnaik (@PratapSarnaik) April 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन का मौका
Yavatmal Agriculture Schemes: यवतमाल में किसानों के लिए अलर्ट, 20 मई तक बनवाएं फार्मर आईडी
गड़चिरोली में किसानों की डिजिटल मैपिंग पर जोर, बोरवेल मंजूरी सिर्फ 15 मिनट में, आशिष जयसवाल के निर्देश
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के विचारों पर आधारित गुरुदेव सुसंस्कार शिविर, लाखांदुर के सोनी गांव में सफल आयोजन
पहला फाइव स्टार होटल
- खास बात यह है कि यह मीरा-भाईंदर में बनने वाला पहला फाइव-स्टार होटल होगा। इससे रेडिसन की मुंबई के पारंपरिक कमर्शियल हब के बाहर उभरते इलाकों में अपने होटल बिज़नेस को बढ़ाने की स्ट्रैटेजी को बढ़ावा मिलेगा। विहंग ग्रुप के फाउंडर, प्रताप सरनाइक ने भी इस पार्टनरशिप को “मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के डेवलपमेंट में एक अहम “मील का पत्थर” बताया।
- रेडिसन होटल ग्रुप के साउथ एशिया के एमडी निखिल शर्मा ने कहा, “मेट्रोपॉलिटन इंडिया में उभरते बिज़नेस एरिया में विस्तार करना हमारे लिए एक खास स्ट्रेटेजी है। इन प्रोजेक्ट्स के साथ, हम भविष्य में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।” रेडिसन व विहंग ग्रुप के बीच हुए इस करार के अवसर पर विहंग ग्रुप की डायरेक्टर परिषा सरनाईक, पूर्वेश सरनाईक, विहंग सरनाईक सहित कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
नए कमर्शियल कॉरिडोर
- एमएमआर के ठाणे और मीरा-भाईंदर तेजी से डेवलप हो रहे इलाके हैं। IT और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में ग्रोथ और बढ़ती कमर्शियल डिमांड ने यहां होटल बिजनेस के लिए बड़ा मौका बनाया है।
- मीरा-भाईंदर में मेट्रो लाइन 9 और बेहतर रोड कनेक्टिविटी की वजह से यह इलाका तेजी से डेवलप हो रहा है। साथ ही, नेशनल हाईवे 48 और एयरपोर्ट से आसान कनेक्टिविटी हो गई है।
ये भी पढ़ें :- BMC खर्च पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे बोले- BEST को फंड नहीं और बंगले पर करोड़ों खर्च
देश में 200 से ज्यादा होटेल
- रेडिसन होटल ग्रुप के भारत में 200 से ज़्यादा होटल चल रहे हैं या बन रहे हैं। कंपनी अब टियर-2 और टियर-3 शहरों में विस्तार कर रही है। ठाणे व मीरा भाईंदर के दोनों प्रोजेक्ट्स में प्रीमियम सुविधाओं वाले 217 कमरे होंगे। ठाणे में बनने वाले होटल में 114 कमरे होंगे, जबकि मीरा-भाईंदर के होटल में 103 कमरे होंगे।
- दोनों होटलों में रेस्टोरेंट, बार, बैंक्वेट हॉल, मीटिंग स्पेस, जिम और स्विमिंग पूल जैसी मॉडर्न सुविधाएं होंगी। इससे कॉर्पोरेट (मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस, एग्जीबिशन) के साथ-साथ टूरिस्ट क्लास की प्रीमियम सर्विस मिलेगी।
ठाणे से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
Thane mira bhayandar 5 star hotels radisson vihang project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 30, 2026 | 10:43 AM
