Thane जिले के मनपा चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार, 266 प्रत्याशी करोड़पति
Maharashtra News: ठाणे जिले की छह महानगरपालिकाओं में चुनावी प्रचार तेज हो गया है। नवी मुंबई मनपा चुनाव में 499 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 266 करोड़पति हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
संतोष शेट्टी (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: ठाणे जिले की सभी छह महानगरपालिकाओं में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मतदाताओं को लुभाने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।
हर क्षेत्र में रैलियां, बैठकें और जनसंपर्क अभियान तेज हो गए हैं। चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करते समय अपनी चल-अचल संपत्ति की जानकारी देना अनिवार्य होता है। इसी प्रक्रिया के दौरान कई उम्मीदवारों की भारी संपत्ति सामने आई है, जिससे स्थानीय राजनीति में धनबल की भूमिका एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
नवी मुंबई में 266 करोड़पति उम्मीदवार
नवी मुंबई महानगरपालिका की 111 सीटों के लिए कुल 499 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 266 उम्मीदवार करोड़पति बताए गए हैं। चुनावी हलफनामों के अनुसार, कई प्रत्याशियों की संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है, जो इस चुनाव को खास बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
21 मौतों के बाद जागा प्रशासन! हौज रानी के होटलों की जांच शुरू, नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज
दलाई लामा के स्वास्थ्य पर दुनिया की नजर, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं आध्यात्मिक गुरु
गर्मी में AC के साथ फैन चलाने का सही तरीका, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी
Tolyamory Trend: क्या है टोल्यामोरी, रिश्तों को देखने का बदलता नजरिया; ईमानदारी या उलझन?
सबसे धनी उम्मीदवार कांग्रेस के संतोष शेट्टी
कांग्रेस उम्मीदवार संतोष शेट्टी नवी मुंबई मनपा चुनाव के सबसे धनी प्रत्याशी माने जा रहे हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। संतोष शेट्टी पेशे से बस मालिक हैं और नवी मुंबई के स्कूलों में उनकी 51 बसें संचालित होती हैं।
शिवसेना और बीजेपी के धनवान चेहरे
धनवान उम्मीदवारों की सूची में दूसरा स्थान शिवसेना जिला अध्यक्ष किशोर पाटकर का है, जो राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। पाटकर ने अपने हलफनामे में 93 करोड़ रुपये की संपत्ति का उल्लेख किया है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र इथापे ने अपनी संपत्ति 75 करोड़ रुपये घोषित की है।
ये भी पढ़ें :- Nikay Chunav प्रचार में बोले आशीष शेलार, ठाणे में विपक्ष उंगलियों पर भी सीट नहीं गिन पाएगा
धनबल बनाम जनबल की चर्चा
करोड़पति उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या को लेकर राजनीतिक गलियारों में धनबल और जनबल की बहस फिर से तेज हो गई है। मतदाता अब यह तय करेंगे कि भारी संपत्ति चुनावी सफलता का आधार बनती है या फिर जनसमर्थन निर्णायक भूमिका निभाएगा।
