ठाणे अदालत ने यातायात कांस्टेबल से मारपीट के आरोपी व्यक्ति को बरी किया
Thane Court: ठाणे अदालत ने सबूतों की कमी के कारण महिला यातायात कांस्टेबल से मारपीट के आरोपी व्यक्ति को बरी किया। जज ने अभियोजन पक्ष की कमियों पर सवाल उठाए।
- Written By: आंचल लोखंडे
यातायात कांस्टेबल से मारपीट के आरोपी व्यक्ति को बरी किया (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने अभियोजन पक्ष के मामले में विसंगतियों और अपर्याप्त साक्ष्यों का हवाला देते हुए, 2023 में सड़क पर एक महिला यातायात कांस्टेबल पर हमले के आरोपी व्यक्ति को बरी कर दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. बी. अग्रवाल ने मंगलवार को अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी अनिकेत भगवान जाधव (24) का अपराध संदेह से परे साबित करने में विफल रहा।
यह मामला 21 जून 2023 की एक घटना से संबंधित है, जिसमें जाधव ने ठाणे शहर के कपूरबावड़ी सर्कल पर यातायात कांस्टेबल संगीता सूर्यकांत कांबले (धुताडे) के साथ कथित तौर पर मारपीट और गालीगलौज की थी। बताया गया कि कांस्टेबल ने हेलमेट नियम का उल्लंघन करने पर उसकी मोटरसाइकिल की तस्वीर खींची थी, जिसके बाद विवाद हुआ।
ठोस प्रमाण आवश्यक
अदालत ने कहा, “यह उल्लेख करना उचित होगा कि यद्यपि घटना एक भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी, लेकिन शिकायतकर्ता कांस्टेबल, उसके सहयोगी और एक रिक्शा चालक को छोड़कर अभियोजन पक्ष ने किसी अन्य स्वतंत्र गवाह से पूछताछ नहीं की। भारतीय दंड संहिता की धारा 353 लागू करने के लिए हमले या आपराधिक बल प्रयोग का ठोस प्रमाण आवश्यक है।”
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
कोई चालान जारी नहीं
अदालत ने यातायात वार्डन की गवाही को भी अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह शिकायतकर्ता के बयान के विपरीत थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि आरोपी ने उसे थप्पड़ मारा था।अदालत ने यह भी कहा कि जांच अधिकारी ने स्वीकार किया कि आरोपी को ट्रैफिक उल्लंघन के लिए कोई चालान जारी नहीं किया गया था और न ही शिकायतकर्ता द्वारा खींची गई तस्वीर को जब्त किया गया।
ये भी पढ़े: केंद्र सरकार ने पुणे के लिए 1,000 इलेक्ट्रिक बसों को दी मंजूरी, पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत विस्तार
सभी साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए अदालत ने आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया। फैसले में कहा गया, “उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि अभियोजन पक्ष बिना किसी संदेह के आरोपी का अपराध साबित करने में सफल रहा है।”
