Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगाओ’, ठाणे में कैब ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा तो भड़के डिप्टी सीएम, Video वायरल

Thane Cab Driver Elderly Assault: ठाणे में सड़क पर थूकने का विरोध करने पर एक कैब ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद सीएम और डिप्टी सीएम के आदेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 11, 2026 | 12:40 PM

बुजुर्ग को पीटता कैब ड्राइवर, पुलिस से फोन पर बात करते उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Eknath Shinde Action on Thane Cab Driver Elderly Assault Case: ठाणे शहर के जुपिटर हॉस्पिटल के पास सड़क पर थूकने से मना करने पर एक ओला कार ड्राइवर द्वारा एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर देखने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भड़क गए। उन्होंने इस मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज करने का आदेश ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को दिया।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई। बताया गया कि कैडबरी जंक्शन क्षेत्र में जुपिटर हॉस्पिटल के पास एक बुजुर्ग दंपति टहल रहे थे। तभी ओला ड्राइवर ने सड़क पर थूक दिया। बुजुर्ग व्यक्ति ने आरोपी को अपनी कार के बाहर सड़क पर थूकते देखा तो उसे ऐसा करने से मना किया। इस मामूली आपत्ति पर आरोपी भड़क गया और उसने बुज़ुर्ग के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

घटना के समय लोगों की भीड़ बनी रही तमाशबीन

आरोपी ड्राइवर ने गुस्से में बुजुर्ग को पकड़ा और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पर कुछ लोग खड़े थे, लेकिन सभी तमाशबीन बने रहे। इस हमले में बुजुर्ग घायल हो गया। ड्राइवर ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारने के लिए अपने हाथ में पत्थर पकड़े हुआ था। एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर हमले का वीडियो बनाया। जिसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर: जानाला-पोंभूर्णा मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप, सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

छत्रपति संभाजीनगर में मानसून का इंतजार: छाए रहे बादल, उमस ने बढ़ाया पारा, 12-18 जून के बीच बारिश की संभावना

चंद्रपुर में अवैध शराब अड्डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

नागपुर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 113 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार जांच तेज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएम और डिप्टी सीएम भी एक्शन में आ गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कैब चालक निशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित की पहचान सरोश दस्तूर के रूप में हुई है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपनी पत्नी के साथ मॉल के पास थे, तभी उन्होंने ऑनलाइन कैब कंपनी से जुड़े एक चालक को सड़क पर थूकते हुए देखा।

वीडियो देख भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने दिल्ली से सीधे ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे से संपर्क किया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे पुलिस आयुक्त को बुजुर्ग व्यक्ति को पीटने वाले ड्राइवर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम सीएम का एक वीडियाे सामने आया है जिसमें वे कहते दिख रहे है कि आरोपी पर अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगा दो। सड़क थुकने से रोकना कोई अपराध है क्या? वो बुजुर्ग को कितना बेरहमी से पीट रहा है।

‘Staying on the road is not an option’ was a heavy blow, the auto driver picked up a stone in anger and hit, and the elderly man was injured, CM Shinde said- file a case of attempted murder..!! pic.twitter.com/FZNi4iFmWm — Nitu Yadav (@NituyadavUP) June 10, 2026

यह भी पढ़ें:- पुणे के नवले ब्रिज के नीचे बेलगाम टैंकर का कहर! टर्निग पर मुड़ते ही पलटा सीमेंट मिक्सर, देखें खौफनाक VIDEO

शिवसैनिकों ने ओला चालक को पकड़ा

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना के दौनों गुटों के पदाधिकारी एक साथ आ आ गये। शिवसैनिकों ने बुजुर्ग पर हमला करने वाले ड्राइवर को ढूंढ लिया। शिवसैनिकों ने ड्राइवर को वर्तकनगर पुलिस के हवाले कर दिया। ड्राइवर का नाम निशांत शुक्ला बताया गया है, वह खोपट इलाके में रहता है। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे गंभीर अपराध बताया और पुलिस को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Thane cab driver assault elderly man over spitting row eknath shinde action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 12:40 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Thane News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.