ठाणे में NCP का विशेष उपक्रम, अजित पवार की जयंती पर गुणवंत विद्यार्थियों का सम्मान एवं मार्गदर्शन
Ajit Pawar Jayanti Thane: ठाणे में अजित पवार की जयंती के अवसर पर NCP ठाणे शहर जिला की ओर से 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
बच्चों को पुरस्कार देते हुए (सोर्स: नवभारत फोटो)
NCP Special Event In Thane Student Felicitation: लोकनेता स्व. अजितदादा पवार की जयंती पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ठाणे शहर जिला की ओर से राम गणेश गडकरी रंगायतन, ठाणे में आयोजित 10वीं और 12वीं के गुणवंत विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं मार्गदर्शन किया गया।
सुनील तटकरे रहे उपस्थित
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं ठाणे शहर जिला अध्यक्ष नजीब मुल्ला ने किया। समारोह में पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर Generic Aadhar के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्जुन देशपांडे ने विद्यार्थियों को करियर, उद्यमिता, नवाचार और सफल भविष्य को लेकर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। ठाणे शहर और आसपास के क्षेत्र से हजारों विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और नागरिक इस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में 10 वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों का प्रोत्साहन
एनसीपी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए लकी ड्रॉ भी आयोजित किया गया, जिसमें 8 लैपटॉप और 16 टैबलेट पुरस्कार के रूप में वितरित किए गए। साथ ही कार्यक्रम में शामिल हर विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: पातुर में बीज अंकुरित नहीं होने पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज
भंडारा में 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर ₹29.78 करोड़ बिजली बिल बकाया, 30 हजार कनेक्शन कटे
मुंबईकरों को बड़ी सौगात, महालक्ष्मी में बन रहा देश का पहला ट्रैवेलेटर स्काईवॉक, 90% काम पूरा
वर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
यह भी पढ़ें: वर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
ठाणे में युवाओं का उत्साह और भविष्य की राह
इस गरिमामय समारोह ने न केवल मेधावी विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को सराहा, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों से निपटने और नए अवसरों को भुनाने का नया दृष्टिकोण भी दिया। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और अर्जुन देशपांडे जैसे युवा उद्यमियों के अनुभवों ने छात्रों में आत्मनिर्भरता और नवाचार की भावना जगाई। अभिभावकों ने एनसीपी की इस छात्र-हितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे देश के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं। यह आयोजन ठाणे शहर के युवाओं के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अध्याय बन गया।
