पुणे के नवले ब्रिज के नीचे बेलगाम टैंकर का कहर! टर्निग पर मुड़ते ही पलटा सीमेंट मिक्सर, देखें खौफनाक VIDEO

Pune Navale Bridge Accident: पुणे के मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर नवले ब्रिज के पास एक सीमेंट ट्रक ने कई गाड़ियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई।
pune navale bridge accident: पुणे के नवले ब्रिज के नीचे बेलगाम ट्रक का कहर! टर्निग पर मुड़ते ही पलटा सीमेंट मिक्सर, देखें खौफनाक VIDEO
पुणे के नवले ब्रिज के नीचे पलटा टैंकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Navale Bridge Accident Video: पुणे के नवले ब्रिज पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मोड़ पर मुड़ते समय एक टैंकर के ब्रेक अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद बेकाबू वाहन पलट गया और एक दोपहिया वाहन पर जा गिरा। इस हादसे की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का रोगटे खड़े कर देने वाला एक CCTV फुटेज सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मोटरसाइकिल सवार की पहचान पुणे के कात्रज निवासी रामेश्वर मच्छिंद्र उगले (31) के रूप में हुई है। रामेश्वर मूल रूप से बीड जिले के हाजीपुर तहसील के सांगवी का रहने वाला है। काम के सिलसिले में वो पुणे में रहता था। पुणे के शिवाजीनगर निवासी यश वैजनाथ कराड (21) ने इस घटना के संबंध में नर्हे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद, टैंकर चालक गोरख लक्ष्मण रंसुरे (50) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

हादसे की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12:12 बजे पुणे के नवले ब्रिज के नीचे से कई गाड़ियां गुजर रही है। तभी पुल के नीचे से एक तेज रफ्तार टैंकर आता है और मुड़ने की कोशिश लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वह पलट जाता है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता यश कराड और उनके दोस्त रंजीत कराड आधी रात के समय पल्स हॉस्पिटल के सामने अपने एक अन्य दोस्त नागेश बड़े का इंतजार कर रहे थे। उसी समय, नर्हे गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट टैंकर के चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। रफ्तार को नियंत्रित न कर पाने के कारण टैंकर अचानक पलट गया।

टैंकर की चपेट में आने से एक की मौत

उसी समय, रामेश्वर उगले जो टू-व्हीलर से वडगांव पुल की ओर जा रहे थे, टैंकर की चपेट में आ गए। भारी-भरकम टैंकर पलट गया और सीधे उन पर और उनकी गाड़ी पर आ गिरा। टैंकर के भारी वजन के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए और दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा।

नवले ब्रिज पर हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और नर्हे पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com