वर्षों की देरी के बाद आगे बढ़ी मेट्रो-5 परियोजना, पहले चरण में 7 स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो
Thane Metro-5 Line Project: लंबे समय से देरी का सामना कर रही ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो लाइन-5 परियोजना को लेकर नई टाइमलाइन सामने आई है। इस साल के अंत तक पहले चरण में मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Bhiwandi Kalyan Metro Project: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में मेट्रो रूट 4 (वडाला-कासारवडवली) और (कासारवडवली-गायमुख) 4A के प्राथमिकता वाले खंड गायमुख जंक्शन से घोड़बंदर रोड-कासारवडवली-विजय गार्डन तक के तकनीकी निरीक्षण और ट्रायल रन का उद्घाटन करने के बाद घोषणा की थी कि कासारवडवली से कैडबरी जक्शन तक मेट्रो सेवा दिसंबर माह तक शुरू हो जाएगी।
फरवरी महीने तक भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अब एमएमआरडीए सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुंबई मेट्रो लाइन 5 ठाणे-भिवंडी-कल्याण परियोजना के तहत कापुरबावड़ी से धामनकर नाका के बीच इस साल के अंत तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
सितंबर में ट्रायल रन शुरू करने की जानकारी दी गयी है। हालांकि यह परियोजना 2022 में ही पूरी हो जानी थी। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधारशिला रखते हुए 19 दिसंबर, 2018 को की थी। बताया गया है कि परियोजना के पहले चरण का काम 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कापूरबावड़ी में सिर्फ एक पिलर का काम रुका हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार के बाद UP कनेक्शन आया सामने, 25 साल से आगरा की एक ही प्रेस से छपते थे पेपर
बचे हुए कंस्ट्रक्शन के काम भी जल्द पूरे हो जाएंगे। उसके बाद, इस मेट्रो लाइन पर सिस्टम लगाने का काम तेज किया ही जाएगा। अधिकारियों की माने तो एमएमआरडीए सितंबर तक टेस्ट शुरू करने की कोशिश कर रहा है। कार शेड का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए शुरू में ट्रेनों के मेंटेनेंस और रिपेयर के लिए एक स्टेबलिंग लेन बनाई जाएगी।
परियोजना के प्रथम चरण में 7 स्टेशनों के बीच संचालन
मुंबई मेट्रो लाइन -5 परियोजना प्रथम चरण में मेट्रो सेवा ठाणे के कापूरबावड़ी, बालकुम नाका, कशेली, काल्हेर, पूर्णा, अंजुर फाटा, चामनकर नाका कुल 7 स्टेशनों के बीच संचालित की जाएगी, उसके बाद भिवंडी, गोपाल नगर, टेमघर, राजनौली गांव, गोवेगांव एमआईडीसी, कोनगांव, दुर्गाडी किला, सहजानंद चौक, कल्याण रेलवे स्टेशन, कल्याण एपीएमसी। कल्याण, गणेश नगर, पिसवली गांव, गोलवली, डोबिवली एमआईडीसी, सागांव, सोनारपाड़ा, मानपाड़ा, हेदुताने, कोलेगाव, निलजे गांव, वडवली, बाले, वाकलान, तुर्भे, पिसारवे डिपो, पिसारवे, तलोजा तक मेट्रो को विस्तार दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- आचार संहिता हटते ही बीएमसी एक्टिव: सड़क, अस्पताल और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के लिए सैकड़ों टेंडर जारी
लेट-लतीफी की भेंट चढ़ गई ठाणे-भिवंडी परियोजना
- ठाणे जिले के भिवंडी एवं कल्याण की सड़कों पर ट्रैफिक एवं प्रदूषण को कम करने के साथ ही शहरों के भीतर कनेक्टिविटी को बढ़ाने को लेकर तैयार की गयी मुंबई मेट्रो लाइन- 5 ठाणे- भिवंडी-कल्याण परियोजना लेट लतीफी की भेंट चढ़ गयी है।
- देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली वाली महायुति सरकार ने 8 साल पहले ठाणे भिवंडी-कल्याण मेट्रो परियोजना को हरी झंडी दी थी। मुंबई मेट्रो लाइन- 5 यह 24.90 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर है जिसमें 15 स्टेशन है। इस लाइन का काम 1 मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद थी।
- मुंबई मेट्रो लाइन – 5 का अब विस्तार किया गया है। जो मेट्रो लाइन 12 से जुड़ेगी। कल्याण-डोंबिवली-अमनदूत (तलोजा) को 17 स्टेशनों के माध्यम से जोड़ने के लिए दक्षिणी विस्तार को स्वीकृत की गई है, जिसकी अनुमानित लागत 4,132 करोड़ है।
