-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Betrayed In A 15year Love Affair Man Refused To Marry Her Girl Committed Suicide
Thane Crime: 15 साल के प्रेम संबंध में धोखा, वादा कर शादी से मुकरा शख्स, प्रेमिका झूल गई फांसी के फंदे पर
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के ठाणे में 35 वर्षीय महिला ने 15 साल के प्रेम संबंध में धोखा मिलने पर आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक ने शादी का वादा किया था लेकिन परिवार के दबाव में दूसरी शादी कर ली।

प्रेमिका झूल गई फांसी के फंदे पर। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में 35 वर्षीय महिला ने 15 साल के प्रेम संबंध में धोखा मिलने पर आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक ने शादी का वादा किया था लेकिन परिवार के दबाव में दूसरी शादी कर ली। विवादों के बाद 28 फरवरी को महिला ने फांसी लगा ली। पुलिस ने वीडियो संदेश के आधार पर युवक और उसके भाई-बहन को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके दो भाइयों-बहनों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब 35 वर्षीय अविवाहित पीड़िता ने अपने प्रेमी द्वारा बार-बार किए गए वादाखिलाफी और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
15 साल का रिश्ता, फिर भी शादी से इनकार
कल्याण तालुका पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सुरेश कदम ने बताया कि पीड़िता ठाणे जिले के टिटवाला कस्बे के म्हारल क्षेत्र की निवासी थी। उसका प्रेम संबंध उल्हासनगर में रहने वाले एक युवक से पिछले 15 वर्षों से था। आरोपी युवक अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता था और उसने उससे शादी करने का वादा किया था। हालांकि, वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी से पीछे हटता रहा। इस वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
ठाणे: कांग्रेस ने शुरू की Reel For Roads प्रतियोगिता, टूटी हुई सड़कों की रील बनाएं और अनोखे इनाम पाएं
ठाणे कोस्टल रोड निर्माण: 13.45 KM कॉरिडोर का 75% फाउंडेशन पूरा, छह लेन कॉरिडोर बदलेगा सफर की तस्वीर
विधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
परिवार का दबाव और दूसरी शादी
आरोपी युवक के भाई और बहन ने पीड़िता को बार-बार समझाया कि वह उसके साथ रिश्ता खत्म कर दे, क्योंकि वे उसे किसी और लड़की से शादी करवाना चाहते थे। पांच साल पहले युवक ने अपने परिवार की मर्जी से दूसरी महिला से शादी कर ली, लेकिन इसके बावजूद वह पीड़िता के साथ संबंध बनाए रहा और बार-बार उसे शादी का झांसा देता रहा।
आखिरी झगड़ा और मौत का दर्दनाक कदम
इसी बीच 28 फरवरी को पीड़िता और आरोपी के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ। इस झगड़े के बाद पीड़िता ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने आरोपी और उसके भाई-बहन को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वीडियो संदेश और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने 2 मार्च को आरोपी युवक, उसके भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 3(5) (सामूहिक रूप से किए गए अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Thane betrayed in a 15year love affair man refused to marry her girl committed suicide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत; कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
Jul 11, 2026 | 04:36 PMहम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














