Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे के सरकारी अस्पताल में नर्स से दुर्व्यवहार का आरोप, हंगामे के बाद काम बंद, नरेंद्र मेहता ने गार्ड को हटाया

Thane Tembha Hospital: भाईंदर के टेंबा सरकारी अस्पताल में नर्स से कथित दुर्व्यवहार के बाद कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध किया। विधायक नरेंद्र मेहता ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को हटाने के निर्देश दिए।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 23, 2026 | 04:35 PM

लोगों को समझाते MLA नरेंद्र मेहता (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Tembha Hospital Nurse Misbehaviour: ठाणे जिले के भाईंदर पश्चिम स्थित पंडित भीमसेन जोशी (टेंबा) सरकारी अस्पताल में गुरुवार सुबह एक सुरक्षा गार्ड पर नर्स और अस्पताल कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप लगा।

घटना के विरोध में नर्सों और कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए काम बंद कर दिया तथा शिकायत दर्ज कराने भाईंदर पुलिस स्टेशन पहुंच गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही श्रमजीवी कामगार संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुल्तान पटेल भी अस्पताल कर्मचारियों के समर्थन में पुलिस थाने पहुंचे।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता का सुरक्षा गार्ड अरविंद, कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि इलाज के दौरान एक कमरे से दूसरे कमरे में भेजे जाने पर उसकी अस्पताल कर्मचारियों से कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान गार्ड ने अभद्र व्यवहार किया।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में 31 जुलाई तक बिजली नहीं कटेगी, विधायक की बैठक में महावितरण ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

4 साल की लव स्टोरी का खूनी अंत, ठाणे के महाराजा लॉज में प्रेमी ने की युवती की हत्या, 2 घंटे में गिरफ्तार

ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब

शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट

वहीं, अरविंद ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने किसी से गाली – गलौज नहीं की और अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के साथ हुए विवाद के कारण स्थिति बिगड़ी। भाईंदर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कांबले ने बताया कि अस्पताल कर्मचारियों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेः- मध्य रेल का रिकॉर्ड: पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ कमाए, पिछले 5 सालों में 89% की बढ़ोतरी

विधायक नरेंद्र मेहता ने क्या कहा?

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने संबंधित सुरक्षा गार्ड को तुरंत सेवा से हटाने के निर्देश दिए। मेहता ने स्पष्ट कहा कि डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों जैसी अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार या दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वे बिना किसी दबाव या भय के मरीजों की सेवा कर सकें। उन्होंने दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर भी जोर दिया।

Tembha hospital nurse misbehaviour security guard removed in thane bhayandar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 04:35 PM

Topics:  

  • District General Hospital
  • district health department
  • maharashtra government news
  • Ministry of Women and Child Development
  • Narendra Mehta
  • Social Security
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.