Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट

Ambernath Child Murder Case: अंबरनाथ में शारीरिक संबंध में बाधा बनने पर प्रेमिका के 7 साल के बेटे की प्रेमी ने लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 22, 2026 | 04:05 PM

प्रेमिका के 7 साल के बेटे की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Ambernath Child Murder: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके से रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका के सात साल के मासूम बेटे के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

हत्या की वजह इतनी घिनौनी है कि आप भी सुनकर दंग रह जाएंगे। आरोपी का मानना था कि मासूम बच्चा उसके और उसकी प्रेमिका के बीच शारीरिक संबंधों में बाधा बन रहा था। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद अंबरनाथ पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

शारीरिक संबंध में खलल से आहत प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंबरनाथ पश्चिम के लाडी नाका इलाके की रहने वाली सकीना कुरैशी अपने सात वर्षीय मासूम बेटे हुसैन कुरैशी के साथ रहती थी। सकीना का विकास सिंह नामक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब

नागपुर MIDC का बड़ा कदम: बंद पड़े 39 औद्योगिक प्लॉट वापस लिए गए, मिलाप पोर्टल के जरिए नए उद्यमियों को मिलेंगे

मुंबई के पुलों और फ्लाईओवरों की डिजाइन खामियां रोकने के लिए BMC ने बनाया 29 विशेषज्ञों का पैनल

नागपुर PWD में करोड़ों का टेंडर घोटाला: विकास ठाकरे की शिकायत पर PWD मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपी विकास सिंह को सकीना के साथ समय बिताने और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान मासूम हुसैन की मौजूदगी और दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थी। इसी बात से खुन्नस खाकर विकास ने मासूम हुसैन को अपने रास्ते से हमेशा के लिए हटाने की साजिश रच डाली।

ये भी पढ़ें- नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: एसटी बस और माल वाहन की टक्कर से हड़कंप

लोहे की रॉड से किया सिर पर जानलेवा वार; इलाज के दौरान तोड़ा दम

योजना के अनुसार, आरोपी विकास सिंह ने मौका पाते ही 7 वर्षीय हुसैन के सिर पर लोहे की भारी रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में मासूम का सिर गंभीर रूप से फट गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में बच्चे को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जिंदगी और मौत से लड़ते हुए आखिरकार सुबह इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद अंबरनाथ पुलिस स्टेशन की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

क्या मां ने भी छिपाई घटना? अंबरनाथ पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

इस सनसनीखेज हत्याकांड में अंबरनाथ पुलिस केवल मुख्य आरोपी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मामले के अन्य संदिग्ध पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस इस बात की विशेष जांच कर रही है कि घटना घटने के तुरंत बाद पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई और क्या मृतका की मां सकीना कुरैशी ने अपने प्रेमी को बचाने या इस अपराध को छिपाने में कोई मदद की थी।

अंबरनाथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक सबूत एकत्र किए जा रहे हैं और निष्पक्ष जांच के बाद मामले में शामिल सभी दोषियों पर कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ambernath crime news lover kills seven year old boy iron rod attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 03:51 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.