मनरेगा सड़क निर्माण- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: मोहाड़ी के नेरी पाचगांव में मनरेगा सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

Bhandar MGNREGA: भंडारा जिले के मोहाड़ी तहसील स्थित नेरी पाचगांव में मनरेगा के तहत पगडंडी सड़क निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Rural Road Construction: भंडारा जिले के मोहाड़ी तहसील के नेरी पाचगांव गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत निर्मित पांच पगडंडी सड़कों के मुरूम एवं गिट्टीकरण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

सूचना का अधिकार कार्यकर्ता सुनील मेश्राम ने इस संबंध में कक्ष अधिकारी नियोजन विभागरोजगार हमी, मुंबई, आयुक्त मनरेगा, नागपुर, जिला कलेक्टर भंडारा, उपजिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा, जिला परिषद भंडारा तथा समूह विकास अधिकारी, पंचायत समिति मोहाड़ी को शिकायत सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

नेरी पाचगांव में मनरेगा कार्यों पर विवाद

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव में मनरेगा के तहत पांच पगडंडी सड़कों का मुरुम एवं गिट्टीकरण कार्य स्थानीय ठेकेदार द्वारा किया गया, लेकिन निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती गईं। सभी सड़कें मात्र 15 दिनों में मशीनों के माध्यम से तैयार कर दी गईं, जबकि योजना का उद्देश्य मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

भुगतान रोकने की मांग

शिकायत के अनुसार कार्यस्थल पर मजदूर मौजूद नहीं थे, फिर भी उनके नाम पर भुगतान निकाले गए हैं। प्रत्येक सड़क का अनुमानित लागत लगभग 22 लाख रुपये होने के बावजूद स्वीकृत मानकों के अनुसार कार्य नहीं किया गया। पुराने रास्ते पर केवल 80 एमएम और 40 एमएम की गिट्टी की पतली परत बिछाकर उसके ऊपर मिट्टी और निम्न गुणवत्ता वाले मुरुम की परत डाल दी गई। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पानी का छिड़काव कर रोलर चलाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

संभागीय समिति से कराई जाए जांच

सूचना का अधिकार कार्यकर्ता सुनील मेश्राम ने मांग की है कि नेरी के पगडंडी सड़क निर्माण कार्यों की जिला अथवा संभागीय स्तर की समिति से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, संबंधित कार्यों के भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज