Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में 31 जुलाई तक बिजली नहीं कटेगी, विधायक की बैठक में महावितरण ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

Electricity Bill Complaints: ठाणे में विधायक कुमार आयलानी की मौजूदगी में महावितरण अधिकारियों ने 31 जुलाई तक सभी बिजली बिल शिकायतें निपटाने और तब तक किसी की बिजली नहीं काटने का निर्णय लिया।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 23, 2026 | 03:33 PM

अधिकारियों के साथ बैठक में MLA कुमार आयलानी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Electricity Bill Complaints Resolution: स्थानीय विधायक के जनसंपर्क कार्यालय में विधायक कुमार आयलानी की उपस्थिति में महावितरण के अधिकारियों, शहर के व्यापारी नेताओं, व्यापारियों, दुकानदारों तथा जिनकी भी बिल से संबंधित शिकायतें थी उनके साथ गुरुवार को बैठक हुई।

विधायक द्वारा शहर के लोगों से संदेश प्रसारित करके यह आह्वाहन किया जा रहा था कि जिनके भी लाइट बिल दुगुने से भी ज्यादा आ रहे हैं वह अपनी शिकायत बिल की कॉपी के साथ कार्यालय में संपर्क करें जिसके फलस्वरूप सैकड़ों व्यापारियों, दुकानदारों तथा नागरिकों की शिकायतें मिली जिनके निराकरण के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

बिजली से संबंधित शिकायतें

इस बैठक में व्यापारियों द्वारा बिजली से संबंधित शिकायतों को महावितरण के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य अभियंता चंद्रमणि मिश्रा, विजय फुंदे व अन्य अधिकारियों के समक्ष रखा गया। बिजली की कटौती, स्टाफ की कमी के कारण होने वाले विलंब, पेड़ों की छंटाई अब तक पूर्ण न होने, बिजली के बढ़े हुए बिल से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों को बताया गया साथ ही यह भी कहा कि शिकायतों का उचित ढंग से निराकरण नही किया जाता।

सम्बंधित ख़बरें

UCC पर सियासत तेज: विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप, मुकेश नायक ने बीजेपी सरकार को घेरा

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार, 508 KM कॉरिडोर पर लगेगा स्वदेशी 2×25 kV ट्रैक्शन सिस्टम

सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान… मुंबई में ठाकरे भाइयों का महा-शक्तिप्रदर्शन, जानें तारीख, प्लानिंग और कारण

बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ

उन्होंने कहा कि सभी शिकायतें जो महावितरण को नागरिकों से मिलती है उनकी ट्रैकिंग की जाए और शिकायत मिलने और उसके हल होने के समय की मॉनिटरिंग खुद वरिष्ठ अधिकारी करें। शहर में शिकायतों के लिए एक नंबर हो जिससे सभी आसानी से शिकायतें कर सकें, अधिकारियों द्वारा नागरिकों के फोन न उठाए जाने को भी प्रमुखता से उठाया गया। मिली हुई शिकायतों में कई शिकायतों का निराकरण भी किया गया जिसके प्रति लोगों ने आमदार का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ेः- मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन

सभी शिकायतें सुनने के बाद मुख्य अभियंता

चंद्रमणि मिश्रा ने कहा कि सभी शिकायतों को प्रमुखता से हल किया जाएगा. एक सप्ताह के भीतर सभी मरम्मत के कार्य पूरे किए जाएंगे, शहर में बिजली व्यवस्था के सुधार के लिए पूरे शहर में बिजली का सर्वे करके हेल्थ ऑडिट रिपोर्ट बनाकर पेश की जाएगी। चंद्रमणि मिश्रा ने मातहत अधिकारी विजय फुंदे को निर्देशित किया कि शहर में कार्यरत 16 एजेंसियां अगर ढंग से काम नही कर रही है तो उन्हें ब्लैकलिस्ट करें।

वहीं इस पर भी हल निकाला जाएगा कि हर शुक्रवार मरम्मत का कार्य न करके महीने में केवल एक बार यह कार्य हो जिससे व्यापारियों को नुकसान नही होगा। विधायक की मांग पर अधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई को महावितरण के अधिकारी की मौजूदगी में विधायक के जनसंपर्क कार्यालय में कैंप में शिकायतों का निराकरण किया जाएगा और तब तक किसी शिकायत कर्ता की लाइट न काटी जाए ऐसा विधायक ने मुख्य अभियंता चंद्रमणि मिश्रा को कहा जिसे उन्होंने मान्य किया।

कुमार आयलानी ने सभी शहर वासियों से यह अपील की है कि सभी महावितरण के एप को डाउनलोड और अपने बिल की डेली की ट्रैकिंग करें। इस बैठक में विनोद पंजाबी, मेघराज लुंड, व्यापारी अध्यक्ष, व्यापारी, दुकानदार, शिकायतकर्ता व महावितरण के वरिष्ठ व कनिष्ठ अभियंता व अन्य लोग उपस्थित रहे.।

Mahavitaran electricity bill complaints resolution no power cut till 31 july thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • BJP
  • Electricity Problem
  • maharashtra government news
  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.