Road Safety Campaign: पुष्पा स्टाइल में श्रेयस तलपड़े का संदेश, सिग्नल देखते ही रुक जाओ
Maharashtra News: अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने ठाणे सड़क सुरक्षा अभियान 2026 के उद्घाटन में ‘पुष्पा’ स्टाइल में सिग्नल देखते ही रुकने और नियमों का पालन करने की अपील की।
- Written By: अपूर्वा नायक
श्रेयस तलपड़े (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: सिने अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने सड़क सुरक्षा अभियान के उद्घाटन समारोह में फिल्म ‘पुष्पा’ स्टाइल में सिग्नल देखते ही रुकेगा साला। मैसेज देते हुए कहा है कि इंसान गलतियों से सीखता हैं, हम खुद को आग समझते हैं, लेकिन यह जिंदगी एक ही है।
इसलिए, आग की तरह मत जलो, फूल की तरह जियो, नियमों का पालन करो। सिग्नल देखते ही रुक जाओ। सड़क सुरक्षा अभियान 2026 के तहत ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के मार्गदर्शन में ठाणे ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। जिसका उदघाटन शनिवार को राम गणेश गडकरी रंगायतन किया गया।
इंसान गलतियों से सीखता है
जिसमें मनपा आयुक्त सौरभ राव एवं अभिनेता श्रेयस तलपड़े सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मनपा आयुक्त सौरभ राव ने माना कि जिंदगी में आगे बढ़ते हुए एक मेंटल ब्रेक सभी की सेफ्टी के लिए एक अच्छा ब्रेक है। यदि आप इस फॉर्मूले को फॉलो करते हैं, तो एक्सीडेंट से जरूर बचा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
ठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
ये भी पढ़ें :- Mahayuti: वार्ड-1 में रेखा यादव के लिए एकनाथ शिंदे ने मांगा जनादेश, जनता से की खास अपील
अभिनेता श्रेयस तलपडे ने सुरक्षा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा क्या है? पहली बार कैसे समझा, इसकी भी कहानी है उन्होंने कहा अपने कॉलेज जीवन में अपनी पहली दोपहिया सवारी के दौरान अपनी ही गलती के कारण हुए एक दुर्घटना का शिकार हो गया था। उस समय एहसास हुआ कि इंसान गलतियों से सीखता है, उन्होंने दर्शको के सामने फिल्म ‘पुष्पा’ का एक डायलॉग पेश किया।
