Ganesh Naik forest minister (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Forest Fire: महाराष्ट्र के कई जंगलों में लग रही आग का मुद्दा विधानसभा में गूंजा। वन मंत्री गणेश नाईक ने बुधवार को प्रश्नोत्तर काल के दौरान बताया कि राज्य के वन क्षेत्रों में आग पर काबू पाने और उसे बुझाने के लिए स्थानीय प्रतिनिधि, एनजीओ, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। जंगल की आग की पहचान के लिए सैटेलाइट सिस्टम आधारित नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। विधानसभा सदस्य ज्योति गायकवाड़ ने विशेष रूप से बीड, सोलापुर और ठाणे जिलों में जंगल की आग की घटनाओं को लेकर सवाल उठाया।
महाराष्ट्र विधानमंडळ, प्रथम अर्थसंकल्पीय अधिवेशन मध्ये प्रश्न उत्तराच्या तासाला सन्माननीय सदस्य श्री. शेखर निकम जी यांनी कोकणात वणवा लागण्याची संख्या मोठ्या प्रमाणात असल्याचे सांगितले. त्यांनी असेही सांगितले कि, ज्या बागांचे नुकसान वणव्यामुळे होत आहे त्यांना पीक विमा किंवा वन… pic.twitter.com/mdIe1iVLSD — Ganesh Naik (@NaikSpeaks) February 25, 2026
वन मंत्री नाईक ने बताया कि ठाणे जिले में 204, सोलापुर में 36 और बीड जिले में 25 जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इन आग पर नियंत्रण के लिए जॉइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट के तहत स्थानीय नागरिकों को भी शामिल किया जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्ग जंगलों की सुरक्षा के लिए आगे आ रहे हैं। कई स्थानों पर वनकर्मी, शिक्षक और विद्यार्थी भी आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: फलों पर चूहा मारने की दवा का छिड़काव, मुंबई के मलाड में फल विक्रेता को पुलिस ने किया गिफ्तार
उन्होंने बताया कि सिंधुदुर्ग जिले में सीमित वन क्षेत्र है, जबकि रत्नागिरी जिले में करीब 90 प्रतिशत जमीन निजी स्वामित्व में है। निजी जमीन पर आग लगने से कटहल, आम, नारियल और अन्य पेड़ों को नुकसान हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए कृषि विभाग के साथ समन्वय किया जाएगा।
सोलापुर जिले के मंगळवेढा स्थित एकवीरा वन क्षेत्र में आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड की तत्परता से तुरंत बुझा दिया गया। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एमएसईबी को पुराने बिजली तार बदलने के निर्देश दिए जाएंगे। देवी मंदिर क्षेत्र की सफाई कर आवश्यक सावधानियां भी बरती जाएंगी। इस चर्चा में विधानसभा सदस्य संजय मेश्राम, शेखर निकम और बाबासाहेब देशमुख ने भी भाग लिया।