Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे सेंट्रल जेल में आरओ वाटर कूलर सुविधा शुरू, कैदियों के रिश्तेदारों को मिलेगा ठंडा पानी

Thane New: ठाणे सेंट्रल जेल में आरओ वाटर कूलर सुविधा शुरू की गई है, जिससे कैदियों के मिलने आने वाले उनके रिश्तेदारों को प्रतीक्षालय में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल आसानी से मिलेगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 09, 2025 | 11:39 AM

ठाणे सेंट्रल जेल (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

RO Water cooler in Thane Central Jail: ठाणे सेंट्रल जेल में कैदियों से मिलने आने वाले उनके रिश्तेदारों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। इनरव्हील क्लब ऑफ ठाणे वेस्ट की ओर से प्रतीक्षालय में आरओ वाटर कूलर की स्थापना की गई है। इस पहल का उद्देश्य जेल आने वाले लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।

आरओ वाटर कूलर का उद्घाटन इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, पूर्व जिला गवर्नर कुमार केवलरमानी, रोटरी क्लब ऑफ ठाणे वेस्ट के अध्यक्ष संतोष कदम और इनरव्हील क्लब ऑफ ठाणे वेस्ट की अध्यक्ष सुखी कोपरकर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जेल अधीक्षक राजाराम भोसले, उप अधीक्षक विलास कापड़े और वरिष्ठ जेल अधिकारी कैलाश भावर भी मौजूद रहे।

जेल प्रशासन ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ ठाणे वेस्ट को धन्यवाद दिया। अधिकारीयों ने कहा कि कैदियों के रिश्तेदार अक्सर लंबा इंतजार करते हैं और ऐसी छोटी-छोटी सुविधाओं से उनके अनुभव में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें- सेंट्रल जेल में फिर भिड़े कैदी, इस कारण हुआ झगड़ा, रहाटेनगर टोली में पुलिस का कोंबिंग ऑपरेशन

आरओ वाटर कूलर की स्थापना से न केवल स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी बल्कि आने वालों को गर्मियों में राहत भी मिलेगी। जेल अधिकारीयों ने बताया कि यह पहल जेल प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग का उदाहरण है।

लक्ष्मी सिंह ने कहा कि इनरव्हील क्लब हमेशा समाज सेवा में आगे रहा है और इस तरह की पहल से लोगों को न केवल सुविधा मिलती है बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष कदम ने कहा कि यह सहयोग जेल प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय का प्रतीक है।

जेल में आने वाले लोगों के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रतीक्षालय में सुविधा उपलब्ध होने से लंबी प्रतीक्षा के दौरान कोई असुविधा नहीं होगी। अधिकारीयों ने आशा जताई कि भविष्य में ऐसी और सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी।

इस तरह की पहल समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करती है। जेल प्रशासन ने कहा कि आने वाले समय में और भी सुधारों के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ काम जारी रहेगा।

Ro water cooler facility started in thane central jail relatives of prisoners will get cold water

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2025 | 11:39 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

शिवभोजन योजना बंद होने की कगार पर! 10 महीने से नहीं मिला अनुदान, गरीबों को होगा सीधा नुकसान

2

परेल, नायगांव और माटुंगा में पानी की लीकेज होगी बंद, BMC खर्च करेगी 4 करोड़

3

महाराष्ट्र में OBC छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें पूरी प्रोसेस

4

Amravati News: दिवाली के बाद चुनावी ‘आतिशबाजी’ होगी शुरू, अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.