Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज ठाकरे ने दिया चुनावी मंत्र, मतदाता सूचियों पर रखें पैनी नजर, बीएलए पर भी बरतें सावधानी

Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मनपा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मनसे प्रमुख ने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने में सावधानी बरतने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 31, 2025 | 05:31 PM

राज ठाकरे ने दिया चुनावी मंत्र (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Municipal Corporation: स्थानीय निकाय चुनावों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के साथ युति की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मनपा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ठाकरे ने शनिवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में शहर अध्यक्ष से लेकर उप शाखा अध्यक्ष तक के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर चुनाव जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे पर बल देते हुए कहा कि चुनाव में गड़बड़ी को रोकने के लिए मतदाता सूचियों पर बारीक नजर रखने की जरुरत है।

मनसे प्रमुख ने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने में सावधानी बरतने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी देखते हुए सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं।

2022 से भंग पालिका

ठाणे मनपा प्रशासन ने कुछ दिन पहले प्रभाग संरचना योजना का मसौदा जारी किया, जिसके लिए आपत्ति एवं सुझाव दर्ज कराने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की है। इसको देखते हुए अगले कुछ महीनों में मनपा चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य की महानगरपालिकाओं सहित अन्य स्थानीय निकायों का कामकाज पिछले कुछ वर्षों से प्रशासन के जरिये किया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के कारण, राज्य के स्थानीय निकायों ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रभाग संरचना का मसौदा तैयार कर प्रकाशित किया है।

ठाणे महानगर पालिका 6 मार्च 2022 से भंग है। मनपा प्रशासन की तरफ से जारी मसौदा के मुताबिक वर्ष 2017 के चुनाव की तरह, इस वर्ष भी ठाणे को चार सदस्यों वाले 32 वार्डों और तीन सदस्यों वाले एक वार्ड के रूप में संरचित किया गया है। इन वार्डों से 131 नगरसेवक चुने जाएंगे।

शहर अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों की बैठक

मनपा चुनाव के तहत मनसे की तरफ से शनिवार को ठाणे के खारकरअली स्थित सीकेपी हाल में शहर अध्यक्ष से लेकर उप शाखा अध्यक्ष तक के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमें पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के अलावा पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक राजू पाटिल, ठाणे एवं पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव, शहर अध्यक्ष रविंद्र मोरे, मनविसे के महासचिव संदीप पाचंगे, विधि प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष स्वप्निल महेंद्रकर, सुशांत सुर्वे सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को मनपा चुनाव में जुट जाने का निर्देश दिया। इस बैठक के माध्यम से ठाकरे ने औपचारिक तौर पर चुनाव तैयारियों का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़े: नासिक में ‘मेक इन इंडिया’ की मचेगी धूम, एपीरॉक, ग्रेफाइट इंडिया और व्हर्चुओसो करेगा निवेश

हेराफेरी से जीते चुनाव

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में कैसे काम करना है, मतदाता सूचियों पर कैसे ध्यान देना है और पार्टी के लक्ष्यों व नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का कैसे उपयोग करना है, इस बारे में बताया। ठाकरे ने कहा कि वोट चोरी की बात अभी हो रही है, लेकिन हमारी पार्टी तो पहले से ही इस बारे में बात करती रही है। 2014 के बाद, हम अपने चुनावों में असफल रहे। क्योंकि, वे मतदाता सूचियों में हेराफेरी करके चुनाव जीत रहे हैं।

Raj thackeray gave election mantra keep a close eye on voter lists

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 05:31 PM

Topics:  

  • Maharashtra Local Body Elections
  • Raj Thackeray
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

सावधानी: खाली कराएं खतरनाक इमारतें, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने दिए निर्देश

2

वर्षों से एक ही स्थान पर थे कार्यरत, मिलीं शिकायतें 74 कर्मचारियों का स्थानांतरण

3

झूलेलाल के जयकारों से गूंजा मंदिर, सिंधी समुदाय ने मनाया पवित्र चालीहा व्रत पर्व, 40 दिन उपवास

4

आरक्षण के नए नियमों से सियासी दलों में सन्नाटा!29 सीटें ‘एसटी’ वर्ग के लिए आरक्षित

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.