- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Passengers Are Suffering Due To St Strike In Bhiwandi Auto Rickshaw Drivers Are Charging Arbitrary Fare
भिवंडी में एसटी की हड़ताल से यात्री बेहाल, ऑटो रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

file
भिवंडी: एसटी महामंडल कर्मियों की हड़ताल (ST Strike) से भिवंडी एसटी डिपो (Bhiwandi ST Depot) में स्टैंड पर खड़ी बसें धूल फांक रही हैं। भिवंडी एसटी डिपो को होने वाली प्रतिदिन की कमाई करीब 8 लाख हड़ताल की भेंट चढ़ रही है। हड़ताल के कारण अब तक करीब 3 करोड़ रुपए का नुकसान एसटी डिपो को हुआ है। हड़ताली कर्मचारियों की अनुपस्थिति की वजह से वेतन (Salary) भी महामंडल द्वारा रोक दिया गया है जिससे कर्मचारियों के खाने के लाले पड़ गए हैं।
गौरतलब है कि एसटी महामंडल को विलिनीकरण किए जाने की मांग सहित अन्य प्रलंबित मांगों को लेकर महामंडल के कर्मचारी, चालक, कंडक्टर आदि काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार और एसटी कर्मचारियों की तनातनी के कारण 34 दिन के उपरांत भी हड़ताल टूटने के कोई आसार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। बसों की हड़ताल होने से यात्री आवागमन के लिए भारी कठिनाई झेल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
Sambhajinagar: रिक्शा चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता पर विवाद, परमिट जांच के आदेश से ड्राइवरों में नाराजगी
Mira Bhayander: मीरा-भायंदर रिक्शा परमिट का फिर होगा सत्यापन, फर्जी धारकों पर चलेगा हथौड़ा
पेट्रोल संकट का असर, छत्रपति संभाजीनगर में ऑटो चालकों का हड़ताल, सिटी बसों में यात्रियों की संख्या 50 हजार पार
एसटी बसें धूल फांक रही

हड़ताल की वजह से भिवंडी एसटी डिपो में खड़ी करीब 80 बसें धूल फांक रही हैं। हड़ताल से एसटी डिपो का करीब 3 करोड़ों का नुकसान हुआ है। अधिकारियों के समझाने के बाद भी कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं है। हड़ताली कर्मचारियों का वेतन काट लिया गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को खाने के लाले पड़ गए हैं, लेकिन कर्मचारी झुकने को तैयार नहीं है। डिपो में कार्यरत एक मकैनिक ने बताया कि 34 दिन से खड़ी बसों को फिर से रास्ते पर लाने के लिए भारी मेंटेनेंस की जरूरत होगी जिसमें लाखों रुपए खर्च होंगे।
हड़ताल से यात्रियों को हो रही परेशानी
एसटी महामंडल की करीब 80 बसें हड़ताल से बंद है। 362 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। भिवंडी डिपो से करीब 80 बसें प्रतिदिन कल्याण, ठाणे, वसई, विरार, नासिक आदि दूरदराज क्षेत्रों के लिए जाती थी जो पूर्णतया बंद होकर डिपो में खड़ी हैं। बसें बंद होने से ऑटो रिक्शा चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। यात्री मन मसोसकर मुंह मांगा किराया देने की मजबूरी झेल रहे हैं।
हड़ताल से महामंडल की टूटी आर्थिक कमर
एसटी महामंडल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हड़ताली कर्मचारियों की वजह से करीब 3 करोड़ रुपए का नुकसान भिवंडी एसटी डिपो का हुआ है। महामंडल पहले से ही भारी नुकसान में है। पहले कोरोना महामारी और अब हड़ताल की वजह से भारी नुकसान होने से महामंडल की आर्थिक कमर टूट गई है। डिपो अधिकारी के अनुसार एसटी कर्मचारियों द्वारा सरकार में विलीनीकरण की मांग पर सरकार को विचार करना चाहिए। एसटी महामंडल कर्मचारियों से स्टेट कर्मचारियों का वेतन करीब 40 परसेंट ज्यादा है। एसटी कर्मचारियों का वेतन बेहद कम होने से कर्मचारियों को जीवनयापन में भी तकलीफ होती है। कंडक्टर, ड्राइवर को 8 घंटे की ड्यूटी के बाद 15- 20 हजार रुपए ही मिलता है जो महंगाई के हिसाब से बेहद कम है। एसटी कर्मियों का वेतन कम होने की वजह से घर चलाना भी मुश्किल होता है। कर्मचारियों को पेंशन सुविधा भी नहीं है। ईपीएफ 95 स्कीम से ही पेंशन मिलती है जो रिटायर के बाद करीब 3 हजार रुपए ही मिलती है।
करीब 20,000 कर्मचारी काम पर लौटे
गौरतलब है कि समूचे प्रदेश में एसटी महामंडल के करीब 80 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे जिसमें करीब 20 हजार कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। सरकार ने एसटी महामंडल कर्मचारियों को काम पर लौटने को कहा है अन्यथा मेस्मा लगाने की चेतावनी दी है।
Passengers are suffering due to st strike in bhiwandi auto rickshaw drivers are charging arbitrary fare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














