- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Negligence On Nh 48 Debris Dumped On Roadside Is Inviting Accidents
NH-48 पर लापरवाही! सड़क किनारे डंप किया गया मलबा दे रहा हादसों को न्योता
Mumbai-Ahmedabad Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (मुंबई -अहमदाबाद राजमार्ग) पर मुख्य सड़क पर ही हाईवे के किनारे बड़े-बड़े पत्थरों और निर्माण मलबे का अम्बार लगा दिया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

NH-48 पर लापरवाही!
Mira-Bhayander News: राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (मुंबई -अहमदाबाद राजमार्ग) पर पाली विलेज रेस्टोरेंट के आगे मुख्य सड़क पर ही हाईवे के किनारे बड़े-बड़े पत्थरों और निर्माण मलबे का अम्बार लगा दिया गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
यह मलबा दिन में भी खतरे का संकेत देता है, लेकिन रात के समय कम दृश्यता में यह जानलेवा साबित हो सकता है।स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का कहना है कि यह मलबा पिछले कई दिनों से सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इसके बावजूद मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और संबंधित प्रशासनिक विभागों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मनपा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
एक स्थानीय ड्राइवर प्रदीप मिश्रा ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि रात में जब रोशनी कम होती है, तो यह मलबा बिल्कुल दिखाई नहीं देता। ज़रा सी चूक में वाहन सीधा इन पत्थरों से टकरा सकता है इतने व्यस्त हाईवे पर ऐसी लापरवाही हादसे को न्योता देने के बराबर है।
सम्बंधित ख़बरें
Vasai Virar Municipal में भ्रष्टाचार पर लगाम: 16 साल बाद बनी 4 विशेष समितियां, विकास कार्यों पर कड़ी निगरानी
नागपुर में येलो अलर्ट: सिग्नल पर खड़े लोग बेहाल, मनपा की तैयारी में देरी; अब तक नहीं लगे चौराहों पर ग्रीन नेट
मुंबई की लाइफ लाइन पर डबल अटैक, पनवेल स्टेशन पर गिरी लिफ्ट, डोंबिवली में पटरी से उतरा कोच
Mira Bhayandar में BJP बनाम शिवसेना टकराव तेज, सरनाईक-मेहता विवाद सड़कों तक पहुंचा
हादसे का खतरा और प्रशासन की लापरवाही
NH-48 मुंबई – अहमदाबाद और ठाणे के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक है, जहाँ दिन-रात भारी ट्रैफिक चलता है। इस मार्ग से रोज़ सैकड़ों मालवाहक ट्रक, बसें और निजी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे मलबा डालना न सिर्फ़ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा मानकों का भी सीधा अपमान है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मनपा और ठेकेदार दोनों ही स्तर पर चुप्पी बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि यह मलबा संभवतः आसपास के तोड़े गए निर्माण कार्यों से लाया गया है, और इसे कानूनी रूप से निषिद्ध स्थान पर डंप किया गया है।
ये भी पढ़े: ST Bus: Gondia में दिवाली पर यात्रियों की भीड़, एसटी ने बढ़ाई बस सेवाएं
मलबा हटवाना चाहिए
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मलबे से दोपहिया चालकों के लिए खतरा सबसे अधिक है। अचानक मोड़ पर या अंधेरे में यदि किसी वाहन की टक्कर पत्थरों से हो जाती है, तो गंभीर चोट या मौत भी हो सकती है।
प्रशासन को ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर मलबा हटवाना चाहिए, और अवैध रूप से रोड पर (Debris) मलबा डालने वाले दोषियों के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए – एड. कृष्णा गुप्ता ( आरटीआई कार्यकर्ता)
प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल
अब सवाल उठता है कि जब यह मलबा खुलेआम राजमार्ग पर पड़ा है, तो मीरा – भाईंदर मनपा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अब तक संज्ञान क्यों नहीं लिया? शहर के जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि मनपा तुरंत सफाई दल भेजकर यह मलबा हटवाए, और दोषी ठेकेदार या व्यक्तियों पर जुर्माना लगाए
Negligence on nh 48 debris dumped on roadside is inviting accidents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vasai Virar Municipal में भ्रष्टाचार पर लगाम: 16 साल बाद बनी 4 विशेष समितियां, विकास कार्यों पर कड़ी निगरानी
Apr 20, 2026 | 10:51 AMAirtel ने चुपचाप बढ़ाई कीमत, अब 84 दिन वाला प्लान पड़ेगा महंगा
Apr 20, 2026 | 10:47 AMनागपुर में येलो अलर्ट: सिग्नल पर खड़े लोग बेहाल, मनपा की तैयारी में देरी; अब तक नहीं लगे चौराहों पर ग्रीन नेट
Apr 20, 2026 | 10:45 AMमुंबई की लाइफ लाइन पर डबल अटैक, पनवेल स्टेशन पर गिरी लिफ्ट, डोंबिवली में पटरी से उतरा कोच
Apr 20, 2026 | 10:41 AMMira Bhayandar में BJP बनाम शिवसेना टकराव तेज, सरनाईक-मेहता विवाद सड़कों तक पहुंचा
Apr 20, 2026 | 10:40 AMपहले दी चेतावनी…फिर दागी गोलियां, अमेरिका ने रिलीज किया ईरानी जहाज पर कब्जे का VIDEO, मचा हड़कंप
Apr 20, 2026 | 10:34 AMनागपुर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा सफल, गहने और मोबाइल चोरी के आरोपी गिरफ्तार; RPF की बड़ी कार्रवाई
Apr 20, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM










