-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Navi Mumbai Liquor Seized Excise Department Truck Smuggling Arrest
नवी मुंबई में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाया 1.25 करोड़ की शराब, आबकारी विभाग ने ऐसे किया तस्करी का भंडाफोड़
- Written By: आकाश मसने
Thane Liquor Seized: नवी मुंबई में आबकारी विभाग ने फिल्मी स्टाइल में हो रही शराब तस्करी को नाकाम किया है। सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाई गई 1.25 करोड़ रुपए की गोवा निर्मित शराब बरामद, दो गिरफ्तार।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Liquor Smuggling At Thane-Belapur Road: महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में आबकारी विभाग (Excise Department) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ठाणे-बेलापुर रोड पर एक ट्रक से करीब 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) जब्त की गई है। तस्करों ने इस शराब को इतने शातिर तरीके से छिपाया था कि पहली नजर में किसी को शक भी न हो। इस मामले में पुलिस और आबकारी विभाग ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल
ठाणे-1 के राज्य आबकारी अधीक्षक प्रवीण तांबे ने बताया कि विभाग के उड़न दस्ते को एक गुप्त सूचना मिली थी कि गोवा से शराब की एक बड़ी खेप तस्करी कर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे ठाणे-बेलापुर रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका।
सीमेंट की बोरियों के नीचे बना था सीक्रेट चैंबर
जब ट्रक को रोका गया, तो ऊपर से देखने पर उसमें सीमेंट की बोरियां लदी नजर आ रही थीं। ट्रक ड्राइवर ने भी पूछताछ में यही दावा किया कि वह सीमेंट ले जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने जब गहन तलाशी शुरू की, तो ट्रक के भीतर एक विशेष रूप से बनाया गया गुप्त हिस्सा (Secret Compartment) मिला। इस गुप्त हिस्से के ऊपर सीमेंट की बोरियां रखी गई थीं ताकि तलाशी के दौरान शराब की पेटियां दिखाई न दें।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
गोवा की शराब, एमपी में होनी थी सप्लाई
अधिकारियों ने जब गुप्त हिस्से को खोला तो वहां विभिन्न ब्रांडों की गोवा में निर्मित विदेशी शराब की पेटियां बरामद हुईं। जांच में पता चला कि यह शराब केवल मध्य प्रदेश में बिक्री के लिए अधिकृत थी, लेकिन इसे अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। जब्त की गई शराब और ट्रक की कुल कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट
दो गिरफ्तार, जांच जारी
इस मामले में ट्रक चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आबकारी विभाग ने महाराष्ट्र शराब निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस रैकेट के पीछे मुख्य सरगना कौन है और यह शराब कहां से कहां भेजी जा रही थी।
Navi mumbai liquor seized excise department truck smuggling arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
Jul 22, 2026 | 06:01 AMAjit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
Jul 22, 2026 | 05:55 AMसिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













