Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Navi Mumbai Fake Baba Fraud: ‘तांत्रिक पूजा’ के बहाने महिला से लाखों ऐंठे, दो बाबा गिरफ्तार

Navi Mumbai Fake Baba Fraud Arrest News: नवी मुंबई पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से 1।90 लाख रुपये ठगने वाले दो कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 01, 2026 | 07:33 AM

नवी मुंबई नकली बाबा धोखाधड़ी मामला (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Navi Mumbai Fake Baba Fraud Woman Arrest: महाराष्ट्र में स्वयंभू बाबाओं पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और काला जादू के नाम पर लोगों को ठगने वाले कथित बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है।

इसी कड़ी में नवी मुंबई पुलिस ने नाशिक से 2 और कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया है जिन्होंने एक महिला को उसकी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर करीब 1।90 लाख रुपये ऐंठ लिए। गिरफ्तार आरोपियों ने खुद को मध्य प्रदेश के उज्जैन का निवासी बताकर पहचान बनाई थी।

तांत्रिक अनुष्ठान और अघोरी क्रियाओं को बताया जरूरी

आरोप है कि उन्होंने नवी मुंबई के दिवाले गांव की 27 वर्षीय महिला से संपर्क साधा और उसे विश्वास दिलाया कि उसके जीवन में चल रहीं परेशानियों के पीछे ‘नकारात्मक शक्तियां’ हैं जिन्हें दूर करने के लिए विशेष पूजा, तांत्रिक अनुष्ठान और अघोरी क्रियाएं जरूरी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच महिला से 1.47 लाख नकद और 43,000 ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए वसूले। 24 अप्रैल को जांच शुरू की गई और पुलिस ने नाशिक जिले के घोटी इलाके से दोनों को दबोच लिया।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Digital Census: महाराष्ट्र में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया

Ashok Kharat Case पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, ‘खुलासा किया तो कई लोग बेनकाब होंगे’

1 मई को क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस? छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वराज्य कैसे बना देश का महानतम राज्य

नागपुर: वर्धमान नगर में 151 करोड़ का 4-लेन ROB तैयार, ट्रैफिक जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, देखें VIDEO

ये भी पढ़ें :- Maharashtra Digital Census: महाराष्ट्र में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया

आस्था के नाम पर ठगी का जाल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन भरत चव्हाण उर्फ तंतन बाबा और सागर शिवाजी शिंदे उर्फ एकलहरी बाबा के रूप में हुई है। दोनों पर धोखाधड़ी से जुड़ीं धाराओं के साथ-साथ महाराष्ट्र अंनिस और काला जादू विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिछले कुछ महीनों में राज्यभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां चमत्कार, तंत्र-मंत्र, ग्रह दोष और अघोरी साधना के नाम पर लोगों को लाखों की चपत लगाई गई। ऐसे फर्जी बाबाओं के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि अंधविश्वास के नाम पर हो रही ठगी पर लगाम लग सके।

Navi mumbai fake baba fraud woman arrest tantra scam case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 07:33 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.