Maharashtra Digital Census: महाराष्ट्र में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया
Maharashtra Digital Census 2026: महाराष्ट्र में 1 मई से डिजिटल जनगणना का स्व-गणना चरण शुरू हो गया है। नागरिक अब मोबाइल ऐप और आधिकारिक पोर्टल के जरिए खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र डिजिटल जनगणना 2026 (सौ. AI Generated )
Maharashtra Digital Census Starts from 1 May: महाराष्ट्र में जनगणना के तहत स्व-गणना चरण 1 मई से शुरू होगा और यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना की शुरुआत होगी।
राज्य की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी और जनगणना कार्य निदेशक निरुपमा डांगे ने कहा कि यह कवायद एक व्यापक डिजिटल शासन प्रणाली की ओर बदलाव का हिस्सा है, जिसमें वास्तविक समय में डेटा संग्रहण और बेहतर सटीकता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल एप और एक ऑनलाइन पोर्टल की मदद ली जा रही है।
आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें
स्व-गणना के इच्छुक नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और ऐसे किसी भी एसएमएस का जवाब देने से बचें जिसमें ‘आरजीआईसीईएन’ लिखा न हो। प्रक्रिया 1 मई से 15 मई तक बलेगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक घरों की सूची तैयार की जाएगी और आवास गणना की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
ये भी पढ़ें :- Ashok Kharat Case पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, ‘खुलासा किया तो कई लोग बेनकाब होंगे’
2.64 लाख कर्मियों को प्रशिक्षण के बाद तैनात
नागरिकों के ऑनलाइन माध्यम से जानकारी उपलब्ध करा देने के बाद ‘एच’ अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या उत्पन्न होगी, जिसे उन्हें सुरक्षित रखना होगा और जब गणनाकर्ता उनके घर पर जाएंगे तो उन्हें उनके साथ यह विशिष्ट पहचान संख्या साझा करनी होगी। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2.64 लाख कर्मियों को प्रशिक्षण के बाद तैनात किया जाएगा, जबकि जनगणना निगरानी और प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का उपयोग बड़े पैमाने पर पर्यवेक्षण और डेटा प्रबंधन के लिए किया जाएगा।
