-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Municipal Corporation Tightens Its Waist For Swachh Survekshan 2022 The Wall Is Being Decorated With Paintings
स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए महानगरपालिका ने कसी कमर, चित्रों से निखारी जा रही दीवार
- Written By: दिपक.पांडे

नवी मुंबई : स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 (Swachh Survekshan-2021) में देश के 10 से 40 लाख की आबादी वाले शहरों में नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) ने पहला स्थान हासिल किया किया था। जिसे बरकरार रखने और स्वच्छता (Cleanliness) से संबंधित अन्य मामलों में नंबर वन हासिल करने के लिए महानगरपालिका से फिर से कमर कसना शुरू किया है।
जिसके तहत महानगरपालिका द्वारा शहर को चकाचक करने का काम किया जा रहा है।जिसके लिए शहर की दीवारों को रंग बिरंगे चित्र बनाकर उन्हें निखारा जा रहा है। इस काम को और गतिमान करने का निर्देश महानगरपालिका कमिश्नर ने महानगरपालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत… भारत टैक्सी के शुभारंभ पर CM फडणवीस बोले- अब ड्राइवर नहीं मालिक चलाएंगे गाडी
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी सेवा शुरू: CM फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, चालकों को मिले शेयर
कम यात्रियों के कारण इंडिगो का बड़ा फैसला, नवी मुंबई से हटाकर मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट हुई हुबली फ्लाइट
नवी मुंबई मनपा की 132 पदों की परीक्षा अचानक स्थगित! 19 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित, जानें क्या है वजह
गौरतलब है कि ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र की दीवारों भिंती, उड़न पुल और भूमिगत मार्ग की दीवारों पर रंगीन चित्र बनाकर उन्हें निखारा गया था। इसके साथ ही शहर के मुख्य चौक में शिल्प कृती फव्वारों का निर्माण कराया गया था। इन सब की वजह से नवी मुंबई शहर की सुंदरता में निखार आया। इसके बारे में इस शहर में रहने वाले नागरिकों और अन्य शहरों से आने वालों लोगों द्वारा महानगरपालिका के काम की प्रशंसा की गई थी। जिसका उल्लेख महानगरपालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली श्रेणी और पुरस्कारों से संबंधित बनी वीडियो में किया गया है।
नई संकल्पना के साथ सौंदर्यीकरण करने का निर्देश
‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2022’ के लिए उत्साह के साथ काम करने के दौरान इस बार नई संकल्पना के साथ शहर में सौंदर्यीकरण का काम करने का निर्देश महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर ने महानगरपालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए महानगरपालिका के संबंधित विभाग द्वारा किस तरह से काम किया जा रहा है, इसके बारे में जानकारी लेने के लिए महानगरपालिका कमिश्नर ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में महानगरपालिका के शहर अभियंता संजय देसाई, अतिरिक्त शहर अभियंता मनोज पाटिल और शिरीष आरदवाड व महानगरपालिका के अन्य कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे। जिन्हें महानगरपालिका कमिश्नर बांगर ने इस बार शहर को नया लुक देने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।
विद्यार्थियों का सहयोग लेने का सुझाव
गौरतलब है कि पिछले वर्ष जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक चित्रों की बदौलत नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र का रूप बदल गया था। इस वर्ष भी नई संकल्पना के साथ जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स के विद्यार्थियों के साथ-साथ चित्रकला सिखाने वाले अन्य कॉलेज के विद्यार्थियों का सहयोग लेने का सुझाव महानगरपालिका कमिश्नर ने संबंधित विभाग को दिया है।
नवी मुंबई की पहचान ‘फ्लेमिंगो सिटी’ के तौर पर है, जिसकी ज्यादा से ज्यादा जानकारी नागरिकों तक पहुंचे, इसके लिए महानगरपालिका क्षेत्र की दीवारों को ‘फ्लेमिंगों’ के चित्रों से भी निखारने का निर्देश महानगरपालिका कमिश्नर द्वारा दिया गया है। इसी तरह शहर के मुख्य चौक, कॉर्नर, डिवाइडर के मध्य बने हरित पट्टे में आकर्षक शिल्पा कृति लगाने का सुझाव महानगरपालिका कमिश्नर ने दिया है। जिसमें ‘थ्री आर’ संकल्पना के तहत अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर के बनाई गई शिल्पा कृतियों को विशेष तौर से लगाने का निर्देश महानगरपालिका कमिश्नर ने दिया है।
[blockquote content=”सौंदर्यीकरण से शहर का रूप सुंदर और आकर्षक होता है, जिसका सकारात्मक परिणाम नागरिकों की मानसिकता पर होने से शहर की स्वच्छता के लिए बेहतर वातावरण तैयार होता है। पुरस्कार के लिए इन सभी बातों पर विशेष तौर से ध्यान दिया जाता है। जिसे ध्यान में रखते हुए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022’ के लिए किए जा रहे काम को गतिमान करने का निर्देश महानगरपालिका के संबंधित विभाग को दिया गया है।” pic=”” name=”- अभिजीत बांगर, कमिश्नर, नवी मुंबई महानगरपालिका”]
Municipal corporation tightens its waist for swachh survekshan 2022 the wall is being decorated with paintings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














