फिरौती के लिए आशिक का कत्ल, लाश को ड्रम में भरकर नाले में फेंका, गर्लफ्रेंड और उसका भाई गिरफ्तार
Mumbra Vasai Murder: मुंब्रा के अरबाज खान की उसकी प्रेमिका ने पति और भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी। फिरौती के लिए लाश ड्रम में भरकर वसई के नाले में फेंकी। पढ़ें कैसे खुला राज।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआइ फाेटो)
Mumbra Vasai Murder Case Solved: महाराष्ट्र के मुंब्रा और वसई इलाके को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। मुंब्रा से लापता हुए एक युवक की उसकी ही प्रेमिका ने अपने पति, भाई और एक दोस्त के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने न केवल युवक की जान ली, बल्कि सबूत मिटाने के लिए उसके शव को एक प्लास्टिक के ड्रम में बंद कर वसई के एक सुनसान नाले में फेंक दिया। पुलिस ने इस मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
मृतक की पहचान मुंब्रा निवासी अरबाज मकसूद अली खान के रूप में हुई है। 3 अप्रैल को अरबाज अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह पैसे लेने दादर जा रहा है, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो उसके पिता मकसूद अली खान ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
मोबाइल लोकेशन से खुला ब्लाइंड कत्ल का राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंब्रा पुलिस के उपनिरीक्षक अंबादास सावंत ने जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले अरबाज के मोबाइल के कॉल डिटेल्स (CDR) और लोकेशन को ट्रैक किया। तकनीकी जांच में पता चला कि अरबाज का आखिरी मोबाइल लोकेशन वसई के भोईदापाडा इलाके में था। जब पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अरबाज की प्रेमिका मेहजबीन खातून का मोबाइल लोकेशन भी उसी समय उसी इलाके में एक्टिव पाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
फिरौती के लिए रची गई थी खौफनाक साजिश
संदेह के आधार पर पुलिस ने मेहजबीन खातून इकरान शेख को हिरासत में लिया और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मेहजबीन ने पुलिस को बताया कि उसने फिरौती वसूलने के इरादे से अरबाज को वसई बुलाया था। इस साजिश में उसका पति हसन, भाई तारिक इकरान शेख और दोस्त मुअज्जम तालिब पठान भी शामिल थे।
जब अरबाज वसई पहुंचा, तो आरोपियों ने उससे पैसों की मांग की। अरबाज द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके हाथ पैर बांध दिए और प्लास्टिक के पाइप से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद सबूत नष्ट करने के लिए उन्होंने लाश को एक हरे रंग के ड्रम में भरा और वसई के एक सुनसान नाले में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें: Viral Video: मुरबाड बस डिपो पर ST ड्राइवर की गुंडागर्दी, पूछताछ करने गए यात्री को जड़े दनादन थप्पड़; सस्पेंड
दो आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) प्रिया डमाले ने बताया कि इस मामले में मुंब्रा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रेमिका मेहजबीन खातून और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, महिला का पति हसन और उनका दोस्त मुअज्जम पठान अभी भी फरार हैं। पुलिस की विशेष टीमें फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।
