नागपुर में नाकाबंदी के दौरान कार चालक ने सिपाही पर चढ़ाई गाड़ी, बोनट पर 250 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Crime News: सक्करदरा में कार चालक प्रसन्नजीत रामटेके ने कार्रवाई से बचने हेतु कांस्टेबल हर्षल वासनिक को टक्कर मार दी और उन्हें 250 मीटर तक बोनट पर घसीटा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
In Nagpur's Sakkardara, a driver dragged constable Harshal Vasnik on his car's bonnet for 250m to evade a checkpoint. Accused Prasannajeet Ramteke has been arrested.
Car Accident (Image- AI)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Sakkardara Traffic Constable Car Accident: नागपुर सक्करदरा थाना क्षेत्र में कार चला रहे युवक ने कार्रवाई से बचकर भागने के चक्कर में पुलिसकर्मी पर ही गाड़ी चढ़ा दी। इसी दौरान पुलिसकर्मी कार के बोनट पर गिर गया और कार चालक उसे 250 मीटर तक घसीटता ले गया। किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर नीचे कूदा लेकिन पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ा गया आरोपी चंद्रिकानगर, बहादुरा निवासी प्रसन्नजीत राजरत्न रामटेके (32) बताया गया। जख्मी कांस्टेबल हर्षल इंदल वासनिक (40) बताए गए। हर्षल सक्करदरा ट्रैफिक जोन में कार्यरत हैं। रात 11.30 बजे के दौरान भांडे प्लॉट चौक के समीप विशाल मेगा मार्ट के सामने नाकाबंदी कर वाहन चालकों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्रसन्नजीत एमएच.49-बीके. 6212 नंबर की कार से आया।

कांस्टेबल हुआ जख्मी

हर्षल ने उसे रुकने का इशारा दिया और गाड़ी साइड में लगाने को कहा। आरोपी ने गाड़ी की गति धीमी की और बायीं ओर मोड़ने का नाटक करके अचानक से स्पीड बढ़ाकर भागने लगा। इसी दौरान उसने हर्षल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर हर्षल बोनट पर गिर गए।

  • नीचे आने से बचने के लिए उन्होंने कार के वाइपर पकड़ लिए। प्रसन्नजीत कार लेकर गुरुदेवनगर की और भागने लगा।
  • हर्षल को बोनट पर ही 250 मीटर तक घसीटता ले गया। जैसे गाड़ी की स्पीड थोड़ी कम हुई हर्षल ने बचने के लिए छलांग लगाई और जमीन पर गिर पड़े प्रसन्नजीत वहां से भाग निकला।
  • हर्षल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी शिकायत पर सक्करदरा थाने में मामला दर्ज किया।
  • सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर सक्करदरा पुलिस ने प्रसन्नजीत को गिरफ्तार कर लिया।
  • प्रसन्नजीत के पिता राजरत्न खुद पुलिस विभाग में कार्यरत थे। पुलिस का मानना है कि प्रसन्नजीत शराब पीकर वाहन चला रहा था। कार्रवाई होती देख वह घबरा गया और भागने के चक्कर में हर्षल को टक्कर मार दी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com