Thane: मनसे का मास्टर प्लान, बूथ एजेंटों को कोड-वर्ड ‘पुष्पा/गोंदिया’ दिया गया
Thane में मनसे ने 15-20 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं। फर्जी वोटरों की पहचान व रोकथाम के लिए एजेंटों को 'पुष्पा/गोंदिया' कोड व रेड-मार्किंग का लागू किया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
MNS Shiv Sena Alliance
Thane News In Hindi: आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अब बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को सशक्त बनाने तथा मतदाता सूचियों में कथित ‘फर्जी’ वोटरों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।
इसके लिए अकेले ठाणे में 15 से 20 हजार बीएलए नियुक्त किए गए हैं। ये बीएलए मतदान के समय मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटरों के आने पर ‘पुष्पा’ या ‘गोंदिया’ (मराठी फिल्म को एक खलनायक) आया है, ऐसा संदेश बाहर भेजेंगे। उसके बाद मनसे के कार्यकर्ता उस फर्जी वोटर की खबर लेंगे।
गोरेगांव-पूर्व में आयोजित पदाधिकारियों के एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में मनसे नेता अविनाश जाधव और पूर्व विधायक राजू पाटिल ने ठाणे तथा कल्याण ग्रामीण में मतदाता डेटा में विसंगति पर सीधे सवाल उठाए और मतदान में कथित धोखाधड़ी पर हमला किया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
डुप्लीकेट मतदाताओं के बारे में आगाह करें
मनसे के ठाणे-पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने एक गंभीर आरोप लगाया कि 2020 और 2024 के बीच चुनावों में डाले गए वोट ईवीएम और मतदाता सूची घोटाले के माध्यम से प्राप्त किए गए थे। उन्होंने सीधे कार्यकर्ताओं से फर्जी मतदाताओं को रोकने का आव्हान किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि फर्जी वोटर पकड़ने वाले एजेंट को ठाणे में सम्मानित किया जाएगा।
कल्याण ग्रामीण की पूर्व विधायक राजू पाटिल ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोटों के आंकड़ों में विसंगति की ओर ध्यान आकर्षित किया और अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे वो ‘पुष्पा आया रे’ कह कर फर्जी वोटरों के बारे में आगाह करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथ लेवल एजेंटों का बहुत सक्षम और मजबूत होना जरूरी है।
इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 2020 से 2024 के बीच हुए चुनावों में आपको जो भी वोट मिले हैं, वो वोट आपके काम की वजह से नहीं मिले हैं। जनता के दिए हुए वोट नहीं होंगे। ये वोटर लिस्ट और ईवीएम में हुए घोटाले से मिले वोट होंगे।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: मतदाता सूची में धांधली पर विपक्ष एकजुट, राऊत-राज ठाकरे ने चुनाव आयोग को दी खुली चुनौती
पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्रों पर जाने की सलाह
- राजू पाटिल ने कहा कि इस बार मैंने ठाणे के सभी बीरलए को पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्र पर जाने को कहा है। इससे पहले हमने कुछ मौजूदा मतदाता सूचियों की जांच की है, उनमें से 150-200 लोग नहीं मिले।
- कई गलतियां हैं, जैसे कि वे कौन है, उनका पता क्या है। इस बार हम सूचियों पर अच्छा काम कर रहे हैं। जो लोग नहीं मिले हैं। उन्हें लाल पेन से निशान लगाने की कहा गया है।
- वहीं सुचिया मतदान केंद्र में जानेवाले बीएलए को दी जाएगी, मतदान के समय यदि लाल निशान वाले नाम के व्यक्ति की जगह वोट देने मतदान केंद्र पर कोई आता है, तो मैने अपने लोगों से बाहर संदेश भेजने को कहा है।
- जिसका कोड वर्ड है पुष्पा या गोंदिया (एक मराठी फिल्म का खलनायक) आ गया है। हम उसका अभिनंदन करेंगे, अविनाश जाधव ने कहा, ठाणे में सबसे ज्यादा फर्जी वोट पकड़े जाते हैं। देखते हैं इस बार फर्जी वोटर वोट कैसे देते हैं?
