Thane MNC Election में शिवसेना-मनसे गठबंधन की आहट, राऊत बोले - हम स्वागत करेंगे

Local Civic Body Election: संजय राऊत ने ठाणे मनपा चुनाव में उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का एलान करते हुए कहा है कि अबकी बार 75 पार तय है। कांग्रेस की असहमति से MVA में मचा सियासी हलचल मच गया है।
Raj Thackeray and Uddhav Thackeray
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

MNS-Shiv Sena UBT-Congress Alliance In Maharashtra Nikay Cunav: महाविकास आघाड़ी में मनसे प्रमुख राज ठाकरे को साथ लेने पर कलह जारी है। कांग्रेस राज को साथ लेने को सहमत नहीं है।

इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत ने एलान किया है कि उद्धव और राज ठाकरे का गठबंधन तय है। ठाणे मनपा में 'अबकी बार 75 पार पक्का है। आघाड़ी के दूसरे दल तप करें कि उन्हें क्या करना है। हमारे साथ जो पार्टियां आएंगी, उनका हम स्वागत करेंगे।

निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ठाकरे बंधुओं के साथ आने की चर्चा है। लेकिन अभी तक शिवसेना और मनसे के गठबंधन की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है।

गोरेगांव में आज सम्मेलन

संजय राऊत ने शिंदे गुट पर हमला बोलते हुए कहा है कि दाणे मनपा में शिवसेना यूबीटी) और मनसे मिलकर चुनाव लड़ेंगे, दोनों भाई 'अबकी बार 75 पार' होंगे, इंडिया गठबंधन तोकसभा और महाविकास आघाडी विधानसभा चुनाव के लिए है। मनपा चुनावों के लिए ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। आगामी बीएमसी सहित दूसरे निकाय चुनावों के लिए ठाकरे बंधुओं के साथ में जिस दल को आना होगा, वो दल हमारे साथ आएंगे, राऊत ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस बहुत बड़ी और आजादी के आआंदोलन के समय की पार्टी है।

कांग्रेस उसी दौर की तरह काम कर रही है, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित जिला प्रमुखों, विभाग प्रमुखों को बुलाया गया है।