नितिन गडकरी का नाम रील पर लेना पड़ा भारी, इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ बीजेपी IT सेल ने लिया एक्शन, जानें मामला
Nitin Gadkari Defamation Case: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बदनामी करने वालों पर नागपुर में FIR। इंस्टाग्राम रील के जरिए आपत्तिजनक दावे करने पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
- Written By: प्रिया जैस
नितिन गडकरी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Cyber Police FIR: नागपुर में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बदनामी करने वालों के खिलाफ साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल द्वारा दी गई शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है।
एक रील ‘स्पाईरियेक्ट @अगस्त्या जाधव’ नामक इंस्टापेज द्वारा पोस्ट की गई थी, जबकि अन्य 2 रील पोस्ट करने वाले अज्ञात लोग हैं। गांधीबाग निवासी शिशिर अरुण त्रिपाठी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया जो भाजपा के आईटी सेल के अध्यक्ष हैं। विगत 16 फरवरी को शिशिर अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें इंस्टाग्राम पर एक रील दिखाई दी जिसे हजारों लोग देख चुके थे।
2009 के योगिता ठाकरे मृत्यु प्रकरण की रील
इस रील में वर्ष 2009 में घटे योगिता ठाकरे मृत्यु प्रकरण से संबंधित जानकारी दी गई। पोस्ट में योगिता की हत्या का उल्लेख किया गया था, साथ ही उसके साथ जबरदस्ती होने की भी बात कही गई थी। रील पोस्ट करने वाले ने वीडियो में गडकरी और उनके परिजनों के बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
नागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
यह भी पढ़ें – राज्यसभा के लिए लॉबिंग तेज, शरद पवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, बीजेपी कोटे से चौंका सकते हैं ये नए चेहरे!
सीआईडी ने दी थी क्लीन चिट
इस मामले में सीआईडी की क्लीन चिट और कोर्ट द्वारा भी मामला खारिज किए जाने पर आपत्ति जताई गई थी। शिशिर को इसी तरह की 2 पोस्ट और दिखाई दीं। उनमें भी उपरोक्त मामले को लेकर कई आपत्तिजनक बात कही गई थीं।
शिशिर ने पोस्ट द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनके परिवार की बदनामी करने का आरोप लगाया। इसके बाद साइबर पुलिस ने उपरोक्त इंस्टाग्राम रील पोस्ट करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित झूठे आरोप लगाकर बदनामी करने का मामला दर्ज किया।
