सावधान! नवी मुंबई के खारघर और तलोजा में आज 12 घंटे नहीं आएगा पानी, सिडको ने जारी किया अलर्ट
Navi Mumbai Water Cut: नवी मुंबई के खारघर और तलोजा में आज 20 फरवरी को 12 घंटे का पानी कटौती। हेटवणे पाइपलाइन की मरम्मत के कारण सिडको ने लिया फैसला। पानी का उपयोग संभलकर करें।
- Written By: अनिल सिंह
Navi Mumbai Water Cut प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
Kharghar Taloja Water cut: नवी मुंबई के महत्वपूर्ण क्षेत्रों खारघर और तलोजा में रहने वाले नागरिकों के लिए आज का दिन जल संकट भरा हो सकता है। शहर और औद्योगिक विकास महामंडल (सिडको) ने घोषणा की है कि आज यानी शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को इन इलाकों में लगातार 12 घंटों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प रहेगी। यह निर्णय बेलापुर स्थित मुख्य हेटवणे जलवाहिनी में आई तकनीकी खराबी की तत्काल मरम्मत के लिए लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, यदि यह मरम्मत अभी नहीं की गई तो भविष्य में जलापूर्ति प्रणाली में कोई बड़ा व्यवधान आ सकता है, जिससे लंबी अवधि के लिए पानी की किल्लत पैदा हो सकती है।
सिडको द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, मरम्मत का कार्य आज सुबह 9:00 बजे से शुरू कर दिया गया है, जो रात 9:00 बजे तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि, तकनीकी जटिलताओं को देखते हुए जलापूर्ति रात 10:00 बजे तक भी बंद रह सकती है। बेलापुर में हेटवणे मुख्य पाइपलाइन शहर के लिए पानी का प्राथमिक स्रोत है और इसकी मजबूती बनाए रखना अनिवार्य है। सिडको प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुचारू संचालन के लिए इस प्रकार के ‘नियोजित शटडाउन’ समय-समय पर आवश्यक होते हैं।
🚰 पाणीपुरवठा बंदची महत्त्वाची सूचना 🚰 बेलापूर येथे मुख्य हेटवणे पाईपलाईनवर आपत्कालीन दुरुस्तीचे काम हाती घेण्यात येत असल्यामुळे खालीलप्रमाणे शटडाऊन प्रस्तावित आहे: 🗓️ शुक्रवार, २०.०२.२०२६
⏰ सकाळी ९:०० ते रात्री ९:०० (१२ तास) 🚫 पाणीपुरवठा बंद
📍 खारघर व तळोजा नोड pic.twitter.com/IfU5EBp6gp — CIDCO Ltd (@CIDCO_Ltd) February 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
हेटवणे मुख्य जलवाहिनी की तातडी की मरम्मत
बेलापुर स्थित हेटवणे जलवाहिनी नवी मुंबई के एक बड़े हिस्से को पानी पहुँचाने का काम करती है। पिछले कुछ दिनों से इस मुख्य लाइन में लीकेज और दबाव की समस्या देखी जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का कार्य सुबह से ही युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। इस कार्य के दौरान पुरानी पाइपलाइन के जर्जर हिस्सों को बदलने और जोड़ों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। चूंकि यह पाइपलाइन काफी गहराई में स्थित है और मुख्य आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा है, इसलिए इसे ठीक करने के लिए पूरे क्षेत्र की सप्लाई को कुछ घंटों के लिए रोकना अनिवार्य हो गया था।
ये भी पढ़ें- ‘फर्जी बिश्नोई गैंग सक्रिय’, मुंबई पुलिस ने ऑपरेशन लालपरी चलाकर 4 को किया गिरफ्तार
जलापूर्ति बहाल होने में लग सकता है अधिक समय
हालांकि सिडको ने रात 9:00 बजे तक काम पूरा होने का अनुमान लगाया है, लेकिन जलापूर्ति पूरी तरह सामान्य होने में शनिवार सुबह तक का समय लग सकता है। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, मरम्मत के बाद जब मुख्य वाल्व खोला जाता है, तो पानी को पाइपलाइन के अंतिम छोर तक पहुँचने में समय लगता है। जलवाहिनी में हवा भर जाने के कारण शुरुआती घंटों में पानी का दबाव काफी कम रहने की संभावना है। सिडको के जल विभाग ने चेतावनी दी है कि रात के समय ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले निवासियों को पानी प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए उन्हें धैर्य बनाए रखना होगा।
नागरिकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश और सावधानी
जल संकट के लिए सिडको प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे उपलब्ध जल संचय का उपयोग अत्यंत संयम के साथ करें। भले ही रात के बाद आपूर्ति टप्पों में शुरू हो जाए, लेकिन पानी का उपयोग केवल अनिवार्य कार्यों के लिए ही करने का सुझाव दिया गया है। जिन निवासियों ने पहले से पानी जमा नहीं किया है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कुछ क्षेत्रों में टैंकरों की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है, हालांकि भारी मांग के कारण यह पर्याप्त नहीं हो सकता। नागरिकों से अनुरोध है कि वे पानी की बर्बादी रोकें और अगले 24 घंटों तक सहयोग करें ताकि मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके और भविष्य में निरंतर आपूर्ति बनी रहे।
