‘नया नगर के जिहादियों पर ऑपरेशन सिंदूर जरूरी’, मीरा रोड गार्ड पर हमला कांड से भड़के नितेश राणे ने दी चेतावनी
Nitesh Rane on Mira Road Stabbing Case: सुरक्षा गार्डों पर हमले के बाद नितेश राणे ने नया नगर में 'ऑपरेशन सिंदूर' की दी चेतावनी। ATS जांच में मिले ISIS से जुड़े साहित्य।
- Written By: अनिल सिंह
नितेश राणे ने मीरा रोड चाकू काण्ड पर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाने की मांग की (फोटो क्रेडिट-X)
Mira Road Stabbing Case Update: मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में हाल ही में हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी जुबेर अंसारी ने सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो पर केवल इसलिए जानलेवा हमला किया क्योंकि वे हिंदू थे और जुबेर द्वारा कहे जाने पर कलमा नहीं पढ़ पाए थे। इस सांप्रदायिक हमले के बाद इलाके में भारी तनाव है और राजनीतिक बयानबाजी ने मामले को और अधिक गरमा दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इसकी जांच आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को सौंप दी है, जिसने अपनी शुरुआती कार्रवाई में आरोपी के घर से बेहद आपत्तिजनक और कट्टरपंथी साहित्य बरामद किया है।
नया नगर चाकूबाजी की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता नितेश राणे ने नया नगर को ‘जिहादियों’ का गढ़ करार दिया है। राणे ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस इलाके को ‘छोटा पाकिस्तान’ बनाने की कोशिश कर रहे हैं और यहाँ लव जिहाद व लैंड जिहाद जैसे मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा गार्डों पर हुए इस हमले को कट्टरपंथी मानसिकता का परिणाम बताया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। राणे के इस बयान ने स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और जिहादी मानसिकता पर प्रहार
नितेश राणे ने नया नगर की स्थिति की तुलना कश्मीर के पुराने हालातों से करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान प्रेरित तत्वों को खत्म करने के लिए सख्त कदम जरूरी हुए, उसी तरह नया नगर में सक्रिय जिहादी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई का समय आ गया है। राणे ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रवाद विरोधी तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने भारत को एक हिंदू राष्ट्र बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को राष्ट्रवाद का असली उदाहरण पेश करने वाला संगठन बताया।
सम्बंधित ख़बरें
BJP कार्यकर्ता रमेश रेड्डी हत्याकांड से दहला पुणे का देहू रोड, मावल और थॉमस कॉलोनी से दो संदिग्ध पकड़े गए
पुणे: बंगले में चल रही थी ‘गांजे की खेती’; 41 पौधों के साथ 30 वर्षीय हर्ष पांचाल गिरफ्तार
पायधुनी कांड में नया मोड़: तरबूज से पहले खाई थी ‘पेन-किलर’? 4 मौतों के पीछे अब दवाओं पर गहराया शक
कचरा निपटान परियोजना के चलते उल्हासनगर की दुर्गंध होगी दूर, बदलापुर में महापौर और विधायक ने किया निरीक्षण
ये भी पढ़ें- ‘विधायकी के लिए पार्टी बेचने वाला नालायक नहीं हूं’, शिवसेना में विलय की खबरों पर बच्चू कडू का करारा जवाब
ATS की जांच में मिले ISIS से जुड़े सबूत
जैसे ही मामला एटीएस (ATS) के पास पहुँचा, जांच की दिशा और भी गंभीर हो गई। एटीएस द्वारा जुबेर अंसारी के घर की तलाशी ली गई, जहाँ से आईएसआईएस (ISIS), इस्लामिक कट्टरपंथ और ‘लोन वुल्फ’ अटैक से संबंधित डिजिटल और मुद्रित साहित्य पाया गया है। आरोपी के माता-पिता वर्तमान में अमेरिका में हैं और सरकारी विभाग अब आधिकारिक तौर पर दूतावास के जरिए उनसे संपर्क साधने की व्यवस्था कर रहा है। यह जांच अब केवल एक साधारण हमले तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें आतंकी संबंधों की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है।
विपक्ष की प्रतिक्रिया और अबू आजमी का रुख
दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी ने इस घटना पर संदेह व्यक्त किया है। आजमी ने कहा कि उन्हें इस बात पर यकीन नहीं है कि हमला कलमा न पढ़ने की वजह से हुआ, लेकिन यदि यह सच है तो सजा बहुत सख्त होनी चाहिए। उन्होंने बढ़ते नशीले पदार्थों के खतरे पर भी चिंता जताई और कहा कि कोई भी सच्चा मुसलमान इस तरह का कृत्य नहीं करेगा। आजमी ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि हर धर्म में अच्छे और बुरे लोग होते हैं और किसी एक घटना के आधार पर पूरे समुदाय को निशाना बनाना गलत है।
