

Mira Road Knife Attack Guard Case Accuse Arrest: मीरा रोड इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
नया नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो सिक्योरिटी गार्ड से उनका धर्म पूछने के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल वॉचमैन की पहचान सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा के रूप में हुई है। मिश्रा का इलाज मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में जारी है, जबकि दूसरे पीड़ित को भी प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले दोनों गार्ड से उनका धर्म पूछा और फिर उनसे तीन बार 'कलमा' पढ़ने की मांग की।
जब पीड़ित ऐसा नहीं कर सके, तो आरोपी ने कथित तौर पर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नया नगर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) मूल रूप से मुंबई के कुर्ला इलाके का रहने वाला है और मीरा रोड में अकेला रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह साल 2000 में पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था और 2019 में भारत लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) भी जांच में शामिल हो गई है। पुलिस आरोपी के मानसिक, सामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि की गहन जांच कर रही है। ताकि हमले के पीछे की असली वजह सामने आ सके। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है