Palghar: बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर ने बहू को दिया धक्का, सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत
Palghar Prachi Kalpesh Patil Death: विरार के नारंगी गांव में 8 महीने की बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर के धक्के से बहू की मौत। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में।
- Written By: अनिल सिंह
विरार में ससुर के धक्के से 28 वर्षीय प्राची पाटिल की मौत (फोटो क्रेडिट-X)
Palghar Daughter in law Died: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विरार पश्चिम स्थित बोलिंज पुलिस थाना क्षेत्र के नारंगी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान ससुर द्वारा धक्का दिए जाने से 28 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद दो परिवारों में मातम छा गया है। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक वारदात विरार पश्चिम के नारंगी गांव स्थित ‘भगत आली’ इलाके में घटी। मृतका की पहचान 28 वर्षीय प्राची कल्पेश पाटिल के रूप में हुई है। घटना के बाद एक तरफ जहां पूरे परिवार में महिला की मौत का गहरा शोक है, वहीं दूसरी तरफ आरोपी ससुर के जेल जाने से सन्नाटा पसरा हुआ है।
बेटी को गोद में लेने को लेकर हुआ था विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, प्राची का भाई विशाल पाटिल अपनी बहन को मायके ले जाने के लिए उसके ससुराल पहुंचा था। उस समय प्राची की 8 महीने की मासूम बच्ची उसके ससुर गणपत सखाराम पाटिल (60) की गोद में थी। जब प्राची ने अपनी बच्ची को मायके ले जाने के लिए ससुर से लेने का प्रयास किया, तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा
पुस्तक विमोचन: देवभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
लगातार बारिश से गड़चिरोली बेहाल, नदी-नाले उफान पर, सड़कें टूटीं, फसलें बर्बाद, कई गांवों का टूटा संपर्क
PM फसल बीमा योजना में गोंदिया के किसानों का बढ़ा भरोसा, 1.35 लाख रिकॉर्ड आवेदन, जांनें आवेदन की अंतिम तिथि
देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर ससुर गणपत पाटिल ने अपनी बहू प्राची को ज़ोर से धक्का दे दिया। धक्का लगते ही प्राची संतुलन खो बैठी और सीधे पक्के फर्श पर जा गिरी।
ये भी पढ़ें- लगातार बारिश से गड़चिरोली बेहाल, नदी-नाले उफान पर, सड़कें टूटीं, फसलें बर्बाद, कई गांवों का टूटा संपर्क
सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम
फर्श पर जोर से गिरने के कारण प्राची के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में उसे पास के नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राची की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरोपी ससुर हिरासत में, BNS की धाराओं में मामला दर्ज
घटना के बाद मृतका के भाई विशाल पाटिल की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बोलिंज पुलिस ने आरोपी ससुर गणपत सखाराम पाटिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नए कानूनों के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है।
फिलहाल, इस पूरे मामले की गहन जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश कावले के मार्गदर्शन में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे घटना से जुड़े सभी गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
