मीरा भाईंदर मनपा (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

40 महीने के बाद Mira Bhayandar मनपा चुनाव का ऐलान, शहर में बढ़ी राजनीतिक हलचल

Maharashtra Nikay Chunav: लगभग 40 महीनों के बाद मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव घोषित हो गए हैं। 8.19 लाख मतदाता 95 पार्षदों को चुनेंगे। चुनावी घोषणा से शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar News In Hindi: मीरा भाईंदर मनपा में जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 27 अगस्त 2022 को समाप्त हो गया था। करीब 40 माह के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बज गया है।

सोमवार को राज्य चुनाव आयोग द्वारा सार्वजनिक चुनाव की घोषणा किए जाने के साथ ही शहर की राजनीति में नई जान आ गई है। पूर्व पार्षदों से लेकर पहली बार किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे इच्छुक उम्मीदवारों तक, सभी के चेहरों पर उत्साह और उम्मीद की झलक साफ दिखाई दे रही है।

इसके साथ ही पूरे शहर में चुनावी सरगर्मी और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। घोषणा के तुरंत बाद भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), शिवसेना (उद्धव गुट), कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) और मनसे जैसे सभी प्रमुख राजनीतिक दल संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। इस बार स्थानीय स्तर पर नए और युवा चेहरों को मौका दिए जाने की भी प्रबल संभावना जताई जा रही है, जिससे चुनाव और अधिक रोचक बनता नजर आ रहा है।

मतदाता संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

चुनाव आयोग के अनुसार मीरा-भाईंदर शहर में अब कुल 8,19,153 मतदाता दर्ज हैं।

पुरुष मतदाता : 4,33,045

महिला मतदाता : 3,86,078

तृतीय लिंग: 20

  • वर्ष 2017 के चुनाव में जहां मतदाताओं की सख्या 5,93,336 थी, वहीं इस बार इसमें 2,25,817 की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
  • हालांकि मतदाता सूची में एक से अधिक बार नाम दर्ज होने जैसी त्रुटियों को लेकर आयोग से शिकायतें की गई हैं। नई संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं की कुल संख्या में आंशिक बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

24 प्रभाग, 95 पार्षद, 48 महिलाएं

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के 24 प्रभागों में कुल 95 पार्षदों का चुनाव होगा, जिनमें से 48 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। प्रभाग क्रमांक 1 से 23 तक 4 सदस्यीय पैनल प्रणाली के तहत चुनाव संपन्न होंगे। भाईंदर पश्चिम के उत्तन क्षेत्र स्थित प्रभाग क्रमांक 24 में 3 सदस्यीय पैनल के अनुसार मतदान कराया जाएगा। महिला आरक्षण और पैनल प्रणाली के चलते टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक दलों के सामने संतुलन साधने की बड़ी चुनौती रहेगी।

मनपा चुनाव का पूरा कार्यक्रम

नामांकन दाखिल करने की तिथि: 23 से 30 दिसंबर 2025

नामांकन की जांच : 31 दिसंबर 2025

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026

चुनाव चिन्ह वितरणः 3 जनवरी 2026

चुनाव प्रचार की शुरुआत 4 जनवरी 2026

प्रचार समाप्ति: 13 जनवरी 2026

मतदान 15 जनवरी 2026

मतगणना व परिणामः 16 जनवरी 2026

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO