प्रभादेवी रेल ब्रिज (सौ. सोशल मीडिया )
Prabhadevi Bridge Demolition: मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित यातायात की दृष्टि से अहम रेलवे ब्रिज को तोड़ने का काम वेस्टर्न रेलवे सेक्शन में शुरू हो गया है।
अब तक स्पैन-3 का डिमोलिशन पूरा किया जा चुका है, जिसमें 7 पैनल और 2 गर्डर हटाए गए. इस कार्य के लिए 22 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया, जिसे इस तरह प्लान किया गया कि लोकल और मेल ट्रेनों पर कम से कम असर पड़े।
ब्रिज का वह हिस्सा जो मध्य रेलवे क्षेत्र में आता है, अभी तक डिमोलिशन प्रक्रिया से बाहर है। ट्रैफिक ब्लॉक तय न होने के कारण यह हिस्सा लंबित है। करीब 132 मीटर लंबा यह भाग छह रेलवे ट्रैकों के ऊपर से गुजरता है, जिससे ब्लॉक प्लानिंग और संचालन बेहद जटिल हो गया है।
सितंबर 2025 में ब्रिज को पूरी तरह बंद कर चरणबद्ध तरीके से डिमोलिशन और पुनर्निर्माण की योजना बनाई गई थी। डिमोलिशन पूरा होने के बाद एंड-टू-एंड पियर कैप कास्टिंग का काम शुरू किया जाएगा, जिसे अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद दिसंबर 2026 में नए गर्डरों की लॉन्चिंग की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- GMLR Project में मुलुंड फ्लाईओवर निर्माण तेज, मई 2026 तक आंशिक यातायात शुरू होने का लक्ष्य
इस परियोजना का क्रियान्वयन एमएमआरडीए द्वारा किया जा रहा है, जबकि रेलवे परिसरों के भीतर का काम संबंधित रेलवे एजेंसियां संभाल रही हैं। वेस्टर्न रेलवे सेक्शन में डिमोलिशन के लिए कुल 9 ट्रैफिक ब्लॉक लिए गए थे। परियोजना पूरी होने पर यहां डबल डेकर ब्रिज बनाया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था और रेलवे संचालन दोनों को बेहतर बनाने की उम्मीद है।