विरार-दहानू रेल क्वाडूपलिंग परियोजना 47% पूरी, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर लोकल सेवा
Mumbai की पश्चिमी रेलवे लाइन पर चल रही विरार-दहानू रोड क्वाडूपलिंग परियोजना 47 प्रतिशत पूरी हो चुकी है. इसके पूरा होने से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों का अलग संचालन संभव होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
विरार दहानू रेलवे क्वाड्रपलिंग प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई की पश्चिमी रेलवे लाइन पर यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। विरार-दहानू रोड रेल क्वाडूपलिंग परियोजना ने अब तक 47 प्रतिशत फिजिकल प्रोग्रेस हासिल कर ली है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से विरार के आगे उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों का अलग-अलग संचालन संभव होगा, जिससे लोकल सेवाओं की क्षमता और विश्वसनीयता दोनों में इजाफा होगा।
मुंबई रेल विकास कारपोरेशन द्वारा क्रियान्वित यह परियोजना 3,578 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के लिए आवश्यक निजी, सरकारी और वन भूमि का 100 प्रतिशत अधिग्रहण पूरा हो चुका है। वन और मैंग्रोव क्षेत्रों सहित सभी सेक्शन में काम शुरू कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण रूट के यात्रियों की टेंशन खत्म! ₹2,782 करोड़ की पनवेल-कर्जत रेल परियोजना लगभग पूरी, जल्द दौड़ेंगी लोकल
Viksit Bharat 2047: पीयूष गोयल ने मुंबई में की AI आधारित रोजगार पहल शुरू; बोले युवा संभालें देश का नेतृत्व
मुंबईः रेलवे का मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों के रफ्तार पर असर, इन स्टेशनों के बीच होंगी कई ट्रेनें प्रभावित
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नीट आंदोलन को उद्धव ठाकरे का बड़ा समर्थन
88% अर्थ वर्क पूरा
निर्माण के मोर्चे पर काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 88 प्रतिशत से अधिक अर्थवर्क पूरा हो चुका है, जबकि 50 से ज्यादा पुल और रोड अंडर ब्रिज बनकर तैयार हो चुके हैं। विरार से दहानू के बीच कई स्थानों पर स्टेशन पुनर्विकास, प्लेटफॉर्म विस्तार, फुटओवर ब्रिज, सिग्नलिंग बिल्डिंग और यात्री सुविधाओं का काम अलग-अलग चरणों में है।
विरार-दहानू रोड क्वाडुपलिंग परियोजना लगभग आधी पूरी हो चुकी है। यह विरार के आगे उपनगरीय रेल क्षमता में बडा सुधार लाएगी। एमआरवीसी सुरक्षा, गुणवत्ता और मौजूदा ट्रेनों पर न्यूनतम असर को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है।
– सुनील उदासी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एमआरवीसी
वैतरणा के पास दो अहम पुल, बढ़ाई जा सकेगी लोकल ट्रेनों की संख्या
परियोजना के सबसे अहम हिस्सों में शामिल ब्रिज नंबर 92 और 93 का काम वैतरणा क्षेत्र में तेजी से चल रहा है। इन पुलों के चालू होने के बाद अतिरिक्त सबअर्बन ट्रैक उपलब्ध होंगे, जिससे लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। चुनौतीपूर्ण मिट्टी और जलस्रोतों के पास होने के कारण विशेष तकनीकों से निर्माण किया जा रहा है। अब तक 5।6 लाख घन मीटर से अधिक अर्थवर्क पूरा किया जा चुका है। परियोजना के चालू होने के बाद विरार-दहानू सेक्शन में भीड़ कम होने और यात्रियों के सफर के अनुभव में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :- उदयपुर में Mumbai Fire Brigade का जलवा, अखिल भारतीय प्रतियोगिता में 64 पदक जीतकर रचा इतिहास
विरार स्टेशन की रीमॉडलिंग
विरार स्टेशन पर बड़े स्तर पर रीमॉडलिंग की जा रही है। प्लेटफॉर्म 3A को चौड़ा किया जा रहा है, एलिवेटेड डेक बनाए जा रहे हैं और भविष्य की चर्चगेट-दहानू लोकल सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म कॉन्फिगरेशन बदला जा रहा है। इसके अलावा वैतरणा, सफाले, केलवे रोड, पालघर, उमरोली, बोईसर, वानगांव और दहानू रोड स्टेशनों पर भी विकास कार्य चल रहे हैं।
