Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरा-भाईंदर में भक्ति का महासंगम, दिव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

Chaitra Navratri 2026: मीरा-भाईंदर में दिव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ, जहां दक्षिण भारतीय मंदिर थीम और नौ दिनों तक देवी आराधना आकर्षण का केंद्र बनी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 20, 2026 | 05:04 PM

Durga puja festival (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mira Bhayandar Navratri: मीरा-भाईंदर शहर में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का उत्सव अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रताप सरनाईक फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘दिव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

महोत्सव के प्रथम दिन महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव जिले के पालक मंत्री प्रताप इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक ने अपने परिवार सहित आदिमाया शक्ति की विधिवत स्थापना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। देवी शैलपुत्री की पूजा, मंत्रोच्चार और आरती के साथ नौ दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ हुआ।

दक्षिण भारतीय मंदिर शैली बना मुख्य आकर्षण

इस वर्ष महोत्सव की थीम दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला पर आधारित है, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया है। भव्य गोपुरम, नक्काशीदार स्तंभ और पारंपरिक सजावट ने मीरा-भाईंदर में दक्षिण भारत के मंदिरों जैसा दिव्य अनुभव साकार कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

नवरात्र व्रत न रख पाएं तो कैसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न, यहां जानिए

अहेरी में बिना सूचना हटाईं दुकानें छोटे व्यवसायियों पर कार्रवाई से नाराजगी

Akola News: ग्रामीण क्षेत्रों में गैस संकट गहराया, कार्डधारकों को मिलेगा रॉकेल

अकोला में 13 मवेशियों को मिला जीवनदान, अवैध तस्करी मामले में एक गिरफ्तार

नौ दिन, नौ रूपों की आराधना

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हुए इस पर्व में अगले नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूप—ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना, भजन और विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे।

ये भी पढ़े: अकोला में खूनी ‘सिगरेट’ विवाद! डाबकी रोड पर युवक की चाकू गोदकर हत्या, SP ने दी पूरी जानकारी

मंत्री सरनाईक का संदेश

इस अवसर पर प्रताप सरनाईक ने कहा, “चैत्र नवरात्रि आस्था, ऊर्जा और सकारात्मकता का पर्व है। माँ जगदंबा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हर परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही मेरी कामना है।” प्रताप सरनाईक फाउंडेशन ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य महोत्सव में शामिल होकर माँ के दर्शन का लाभ लेने की अपील की है।

Mira bhayandar chaitra navratri festival 2026 pratap sarnaik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 05:04 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Navratri
  • Pratap Sarnaik
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.