Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में 13 मवेशियों को मिला जीवनदान, अवैध तस्करी मामले में एक गिरफ्तार

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 20, 2026 | 06:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Police: अकोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कत्ल के लिए अवैध रूप से ले जाए जा रहे 13 मवेशियों को बचा लिया. इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहन चालक फरार है. पुलिस ने लगभग 7 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार, समृद्धि महामार्ग पर टोल नाके पर संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर गोरक्षकों ने संबंधित वाहन का पीछा किया. पातुरअकोला मार्ग पर नांदखेड फाटे के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया.

इसी दौरान चालक ने एक गोरक्षक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया. पातुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि वाहन में 14 मवेशियों की निर्दयतापूर्वक व अवैध रूप से ढुलाई की जा रही थी. पीछा करते समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस हादसे में एक गाय की मौत हो गई, जबकि 13 मवेशियों को बचा लिया गया.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस बचाव अभियान में सहयोग किया. पुलिस ने शेख सोहेल शेख इस्माईल निवासी कामठी, जिला नागपुर को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक रोशन फरार है. पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में पातुर के थानेदार हनुमंत ढोपेवाड, पुलिस उपनिरीक्षक बंडू मेश्राम, सहायक पुलिस निरीक्षक गजानन तडसे, हेड कॉन्स्टेबल अनिल ठाकरे, साबे और वसीम ने यह कार्रवाई की.

सम्बंधित ख़बरें

मध्य रेल के ट्रांसहार्बर पर होगा मेगा ब्लॉक, ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच लोकल सेवाएं रहेंगी बंद

15 डिब्बा लोकल चलाने की योजना, ठाणे,डोम्बिवली स्टेशनों पर प्लेटफार्म का विस्तार

गड़चिरोली: आरमोरी मार्ग पर पाइपलाइन मरम्मत का कार्य निकला ‘दिखावा’; दोबारा लीकेज से लाखों लीटर पानी बर्बाद

गड़चिरोली: वाकड़ी गांव को खाली करने के नोटिस से हड़कंप; पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वाघरे ने SDO को सौंपा ज्ञापन

13 cattle being taken for slaughter get a reprieve

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 06:16 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.