Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: ग्रामीण क्षेत्रों में गैस संकट गहराया, कार्डधारकों को मिलेगा रॉकेल

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 20, 2026 | 06:33 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: ग्रामीण भागों में घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग की 45 दिन की सीमा के कारण इंधन संकट और गहरा होने की आशंका है. इसी पृष्ठभूमि पर सरकार ने अंत्योदय और प्राधान्य गट के कार्डधारकों को राशन दूकानों से रॉकेल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. आपूर्ति विभाग ने 3.26 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए रॉकेल की मांग सरकारी की तरफ दर्ज की है, जिसमें से 2,67,647 ग्रामीण लाभार्थियों को ही यह सुविधा मिलेगी.

शहर में सिलिंडर बुकिंग की मर्यादा 25 दिन है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की. इस कारण ग्रामीण भागों में गैस की भारी कमी बनी हुई है. कंपनियों की तकनीकी अड़चनों के चलते ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई थी, जिससे एजेंसियों पर लंबी कतारें लगीं. अब स्थिति कुछ सुधरी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में संकट कायम है.

केंद्र सरकार के पास फिलहाल 45 लाख लीटर रॉकेल उपलब्ध है और जिलानुसार मांग दर्ज की गई है. अकोला जिले के लिए 326 केएल रॉकेल की मांग की गई है. हालांकि, वास्तविक भंडारण कितना मिलेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा. जिले में 2015 से रॉकेल की आपूर्ति बंद थी, जिससे विक्रेताओं की श्रृंखला और भंडारण व्यवस्था बाधित हो चुकी है.

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा: ‘वैनगंगा कृषिधारा महोत्सव 2026’ का आगाज़; विधायक भोंडेकर ने की किसानों के लिए गारंटी भाव की मांग

महाराष्ट्र में UCC के लिए उच्चस्तरीय समिति की मांग; MLC डॉ. परिणय फुके ने दिया उत्तराखंड मॉडल का उदाहरण

गड़चिरोली में नक्सलवाद का अंत करीब: अब केवल 6 नक्सली सक्रिय; पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए दी 31 मार्च की डेडलाइन

गड़चिरोली में नक्सलवाद लगभग खत्म, जंगल में बचे सिर्फ 6 नक्सली: पुलिस

राशन दूकानों में भी भंडारण सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए वितरण आपूर्ति विभाग के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य होगा. पाइंटर… कार्डधारकों की स्थिति अंत्योदय गट जिले में 45,788 कार्डधारक, जिनमें से ग्राम पंचायत स्तर के 42,788 लाभार्थियों को रॉकेल मिलेगा. प्राधान्य गट 2,86,538 कार्डधारक, जिनमें से ग्रामीण भाग के 2,24,859 लाभार्थियों को ही रॉकेल का लाभ मिलेगा. रॉकेल की आपूर्ति केवल अंत्योदय और प्राधान्य गट के ग्रामीण लाभार्थियों को ही की जाएगी. मनपा, न.पा. और नगर पंचायत क्षेत्र के लाभार्थियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी.

Gas crisis deepens in rural areas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 06:20 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.